AANYA SHUKLA
महंगाई और नई तकनीक के दौर में अब लोग सिर्फ LPG चूल्हे पर निर्भर नहीं रहना चाहते, बिजली वाले स्टोव जैसे इंडक्शन और इन्फ्रारेड तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आपके किचन के लिए कौन सा विकल्प सही रहेगा।
LPG चूल्हा इस्तेमाल में आसान जरूर है, लेकिन इसमें गैस लीकेज का खतरा बना रहता है। छोटी सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान कर सकती है, वहीं बिजली वाले स्टोव में खुली आग नहीं होती और कई मॉडल्स में ऑटो कट-ऑफ जैसी सुविधाएं मिलती हैं, इससे यह ज्यादा सुरक्षित विकल्प माना जाता है।
LPG सिलेंडर की कीमत समय-समय पर बढ़ती रहती है, जिससे घरेलू बजट पर असर पड़ता है, दूसरी ओर बिजली वाला स्टोव बिजली के बिल पर निर्भर करता है,अगर सीमित और समझदारी से इस्तेमाल किया जाए तो यह किफायती साबित हो सकता है।
LPG चूल्हा हर तरह के बर्तनों के साथ आसानी से काम करता है और तुरंत तेज आंच देता है, बिजली वाले स्टोव में इंडक्शन के लिए खास बर्तन चाहिए होते हैं, लेकिन इन्फ्रारेड स्टोव में यह दिक्कत नहीं होती। साथ ही इन्हें इस्तेमाल करना आसान और साफ-सुथरा होता है।
LPG चूल्हा गैस जलाकर काम करता है, जिससे प्रदूषण होता है, बिजली वाला स्टोव सीधे तौर पर प्रदूषण नहीं करता अगर बिजली साफ मीडियम से आती है, तो यह ज्यादा पर्यावरण अनुकूल ऑप्शन बन जाता है।
आप सेफ्टी और मॉडर्न फीचर्स चाहते है, तो बिजली वाला स्टोव बेहतर रहेगा, अगर आप आसान भरोसेमंद और बिना ज्यादा बदलाव के विकल्प चाहते हैं, तो LPG चूल्हा सही रहेगा।
कई लोग अब दोनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, LPG चूल्हा रोजमर्रा के काम के लिए और बिजली वाला स्टोव बैकअप या जल्दी कुकिंग के लिए, यह तरीका सबसे संतुलित माना जा रहा है।