याद है Maharaja का सस्पेंस भरा क्लाइमैक्स? उससे भी गजब हैं ये 5 थ्रिलर फ़िल्में, हर सीन में नया ट्विस्ट!
विजय सेतुपति की 2024 में रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर ‘महाराजा’ ने दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोरी और अब यह फिल्म हॉलीवुड तक पहुंच गई है। फिल्म के प्रोड्यूसर और Passion Studios से जुड़े सुधन सुंदरम ने बताया कि इंटरनेशनल स्तर पर, खासकर चीन में फिल्म के शानदार प्रदर्शन के बाद एक हॉलीवुड एजेंसी ने इसके रीमेक राइट्स के लिए मेकर्स से संपर्क किया है। अमेरिकी रीमेक पर अगले साल तक काम शुरू होने की उम्मीद है।
Surveyअगर आपको ‘महाराजा’ जैसी रहस्य, सस्पेंस और दिमाग घुमा देने वाले ट्विस्ट वाली फिल्में पसंद हैं, तो ऐसी कई शानदार क्राइम थ्रिलर मूवीज हैं जो आपको आखिरी मिनट तक स्क्रीन से बांधे रख सकती हैं। साउथ इंडियन फिल्मों से लेकर हिंदी सिनेमा तक, आइए नजर डालते हैं उन फिल्मों पर जो ‘महाराजा’ के बाद आपकी थ्रिलर वाली तलाश पूरी कर सकती हैं।
Gargi
साई पल्लवी स्टारर ‘Gargi’ की कहानी एक स्कूल टीचर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी उस वक्त पूरी तरह बदल जाती है जब उसके 60 साल के पिता पर 9 साल की बच्ची के गैंगरेप का आरोप लगता है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। इसके बाद गार्गी अपने पिता की बेगुनाही साबित करने की कोशिश में जुट जाती है।
Haseen Dillruba
‘Haseen Dillruba’ में रानी नाम की दिल्ली की लड़की की शादी छोटे शहर के इंजीनियर ऋषु से होती है। दोनों की अरेंज मैरिज के बावजूद उनकी पर्सनैलिटी और सोच में काफी अंतर दिखाई देता है। कहानी में तब नया मोड़ आता है जब ऋषु का कजिन नील उनकी जिंदगी में आता है और रानी उसकी ओर आकर्षित होने लगती है। फिल्म का क्लाइमैक्स कई ऐसे मोड़ लेकर आता है जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देता है।
Drishyam
‘Drishyam’ एक केबल टीवी ऑपरेटर और उसके परिवार की कहानी है, जो अचानक एक हत्या के मामले में फंस जाते हैं। परिवार की बेटी एक ऐसे शख्स की गलती से हत्या कर देती है, जो उसे ब्लैकमेल कर रहा होता है। इसके बाद पूरा परिवार पुलिस और कानून से बचने की कोशिश में लग जाता है। परिवार का मुखिया फिल्मों का काफी शौकीन है और इसी अनुभव का इस्तेमाल वह एक मजबूत कहानी तैयार करने में करता है।
Super Deluxe
तमिल फिल्म ‘Super Deluxe’ चार अलग-अलग कहानियों को एक साथ लेकर चलती है, जिनका आपस में जुड़ाव धीरे-धीरे सामने आता है। फिल्म में शिल्पा नाम की एक ट्रांसजेंडर महिला की कहानी है, जो अपने परिवार से जुड़े संघर्षों का सामना करती है। इसके साथ ही कुछ किशोरों को एक चौंकाने वाला पोर्न वीडियो मिलता है। दूसरी कहानी में एक कपल एक लाश को छिपाने की कोशिश करता है, साथ ही एक फेथ हीलर भी अपने जीवन और विश्वास से जुड़े संकट से गुजरता है। अलग-अलग किरदारों और घटनाओं के जरिए फिल्म कई तरह की भावनाओं और परिस्थितियों को सामने लाती है। इन चारों कहानियों का जिस तरह से कनेक्शन बनता है, वही फिल्म को खास बनाता है।
Andhadhun
‘Andhadhun’ में आकाश नाम का एक पियानो प्लेयर है, जो खुद को अंधा बताकर लोगों को यकीन दिलाता है कि वह देख नहीं सकता। पुणे में वह इसी पहचान के साथ पियानो बजाता है और अपनी जिंदगी चला रहा होता है। लेकिन उसकी बनाई हुई यह झूठी पहचान तब उसके लिए मुसीबत बन जाती है, जब वह एक ऐसी हत्या का गवाह बन जाता है जिसे उसे देखना ही नहीं चाहिए था।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
