5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC? बिजली बचाने की लेते हैं गारंटी

5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC? बिजली बचाने की लेते हैं गारंटी

गर्मियां शुरू होते ही सबसे बड़ी चिंता होती है बिजली के बिल की, इसी टेंशन में बहुत से लोग आज भी एसी नहीं खरीदते हैं। लोग बड़े पैमाने पर कूलर आदि का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसके बाद भी एक बड़ी जनसंख्या उन लोगों की भी है जो किसी भी कीमत पर AC लगाना चाहते हैं, लेकिन यह बात भी सच है कि अगर इससे ज्यादा बिजली की खपत होती रहे तो महीने और सालों तक के लिए बजट बिगड़ा रहता है। ऐसे में 5 Star Rating वाला 1 Ton AC इस तरह की स्थिति में बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, इससे बिजली की खपर तो कम होती ही है, इसके अलावा कूलिंग भी ये एसी बेहद ही फास्ट और ज्यादा करते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आज बाजार में कई कंपनियां ऐसे इन्वर्टर AC ला चुकी हैं, जो AI टेक्नोलॉजी, कन्वर्टिबल मोड और स्मार्ट सेंसर के सपोर्ट के साथ लोगों को खासे पसंद आ रहे हैं। यहाँ एक अच्छी खबर यह भी है कि पहले के मुकाबले एसी आज बेहद ही सस्ते हो चुके हैं। इसका मतलब है कि पहले के मुकाबले इन्हें खरीदना बेहद ही आसान हो गया है। आप इस समय ऑनलाइन माध्यम से एसी खरीद सकते हैं।

अगर आप भी इस गर्मी कम कीमत में बिजली बचाने वाला AC ढूंढ रहे हैं, तो यहां हम आपको सबसे सस्ते 5 Star Rating वाले 1 Ton AC’s के बारे में जानकारी देने वाले हैं। आइए एक एक करके इनके बारे में जानते हैं।

LG 1 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC

यह AC फास्ट कूलिंग और बिजली बचत के लिए जाना जाता है। LG का यह मॉडल AI-based cooling के साथ आता है, जो कमरे के तापमान के अनुसार अपने आप ही एडजस्ट कर लेता है। इसके मुख्य फीचर्स कुछ इस प्रकार हैं:

  • AI Convertible 6-in-1 Cooling
  • VIRAAT Mode बेहद फास्ट कूलिंग के लिए
  • 4-Way Swing Airflow
  • HD Filter with Anti-Virus Protection
  • Copper Condenser
  • Energy Efficient DUAL Inverter Compressor
  • कीमत: लगभग 36,290 रुपये (लगभग 52% तक की छूट, Amazon India से खरीदा जा सकता है!

Blue Star 1 Ton 5 Star Wi-Fi Smart Inverter AC

Blue Star का यह AC स्मार्ट फीचर्स और Wi-Fi कंट्रोल के साथ आता है। इसे आप अपने मोबाइल से भी कंट्रोल कर सकते हैं। आइए इसके मुख्य फीचर्स पर नजर डालते हैं।

  • Wi-Fi Smart Control
  • Convertible 5-in-1 Cooling
  • DigiQ Hepta Sensor Technology
  • Self Diagnosis System
  • Blue Fins Protection
  • कीमत: लगभग 34,790 रुपये, Amazon India पर खरीदने के लिए उपलब्ध।

Carrier 1 Ton 5 Star Wi-Fi Smart Flexicool Inverter AC

Carrier का यह मॉडल Flexicool Technology के साथ आता है, जो जरूरत के हिसाब से बिजली की खपत को कम कर सकता है। इसके मुख्य फीचर्स को यहाँ देखें।

  • 6-in-1 Convertible Cooling
  • Wi-Fi + Geo-Fencing Technology
  • Smart Energy Display
  • Copper Condenser
  • Smart Sensor Cooling
  • कीमत: लगभग 33,990 रुपये, Amazon India से खरीदा जा सकता है।

Hitachi 1 Ton 5 Star Xpandable+ Inverter AC

Hitachi का यह AC Xpandable+ Technology के साथ आता है, जो कमरे के तापमान और लोड के हिसाब से अपनी क्षमता बढ़ा-घटा सकता है। आइए इसके मुख्य फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।

  • 4-Way Swing Cooling
  • Ice Clean Technology
  • Dust Filter
  • 100% Copper Condenser
  • High Energy Efficiency
  • कीमत: लगभग 34,999 रुपये, Amazon India से खरीदा जा सकता है।

Godrej 1.5 Ton 5 Star AI Powered Inverter AC

अगर आप थोड़ा बड़ा कमरा कूल करना चाहते हैं तो Godrej का यह AI Powered AC अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह 52°C तक के तापमान में भी कूलिंग करने के दमखम रखता है। इसके मुख्य फीचर्स इस प्रकार हैं:

  • 5-in-1 Convertible Cooling
  • AI Powered Cooling System
  • Self Clean Technology
  • Copper Condenser
  • 5 Years Comprehensive Warranty
  • कीमत: लगभग 33,990 रुपये, Amazon India से खरीदा जा सकता है।

1 Ton 5 Star AC क्यों खरीदना चाहिए?

अगर आपका कमरा 100-120 स्क्वायर फीट के आसपास है, तो 1 Ton AC सबसे सही रहता है। ऐसा भी कह सकते है कि छोटे कमरों के लिए यह एसी बेस्ट हैं। इन्हें कम कीमत लेकिन उन्नत तकनीकी के साथ खरीदा जा सकता है। इन लिस्ट में मौजूद कोई भी एसी आपको गर्मी में भी सर्दी का माहौल बनाकर देने वाले हैं। इन्हें आपको इसलिए भी खरीदना चाहिए, क्योंकि कम कीमत में आपको इनके साथ ज्यादा फीचर्स और नई नई तकनीकी मिलती है।

यह भी पढ़ें: भयंकर गर्मी में कूलर देगा शिमला जैसी हवा! ट्राई करें ये ‘Ice Bottle’ ट्रिक..एक बार आज़माया तो AC भूल जाएंगे

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo