Vijay Sales के लाखों ग्राहकों का डेटा खतरे में? डार्क वेब पर 25,000 डॉलर में बिक रहा एक्सेस, क्या है पूरा मामला

Vijay Sales के लाखों ग्राहकों का डेटा खतरे में? डार्क वेब पर 25,000 डॉलर में बिक रहा एक्सेस, क्या है पूरा मामला

भारत की बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल कंपनियों में शामिल Vijay Sales को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। डार्क वेब पर एक शख्स ने कंपनी के इंटरनल सिस्टम का Super Administrator एक्सेस अपने पास होने का दावा किया है। इतना ही नहीं, इस एक्सेस को 25,000 डॉलर में बेचने की पेशकश भी की जा रही है। यह मामला इसलिए गंभीर है, क्योंकि कथित हैकर का दावा है कि उसके पास लाखों ऑर्डर रिकॉर्ड के अलावा कर्मचारियों, वेंडरों और कंपनी के फाइनेंशियल डेटा का भी एक्सेस है। हालांकि, अभी तक के लिए इस डेटा की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vijay Sales Data Breach: क्या है पूरा मामला?

साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी शेयर करने वाले Dark Web Informer ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस कथित डेटा ब्रीच की जानकारी देते हुए एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट की मानें तो इसके अनुसार, डार्क वेब पर ‘shinymontanna’ नाम का एक अकाउंट Vijay Sales के इंटरनल सिस्टम का Super Administrator एक्सेस बेचने की फिराक में लगा हुआ है। इस डेटा के लिए वह 25,000 डॉलर की मांग भी कर रहा है।


अब असल में Super Administrator एक्सेस है, इसे यहाँ समझना बेहद ही ज्यादा जरूरी हो जाता है। इस एक्सेस का मतलब समझा जाए तो इसे ऐसे कहा जा सकता है कि एक नॉर्मल यूजर अकाउंट के मुकाबले इस तरह के अकाउंट में ज्यादा से ज्यादा राइट होते हैं। इन राइट आदि की मदद से ज्यादा से ज्यादा डेटा तक पहुँच बनाई जा सकती है। इसके अलावा रिकॉर्ड आदि को बअदला जा सकता है आदि! इसके अलावा एडमिन का फुल एक्सेस भी इसी में शामिल होता है! अब जरा यह मानकर चलिए कि अगर इस तरह का एक्सेस किसी को मिल जाए तो उसके पास बैंक और उसके यूजर्स की क्या जानकारी नहीं होगी।

30 लाख ऑर्डर रिकॉर्ड और 15,000 कर्मचारियों की जानकारी पर सेंध?

इस कथित हैकर की लिस्टिंग में यह भी दावा किया जा रहा है कि उसके पास 30 लाख से ज्यादा ऑर्डर रिकॉर्ड के अलावा लगभग लगभग 15,000 कर्मचारियों की जानकारी और लगभग 1.4 लाख वेंडरों के बिलिंग रिकॉर्ड तक का एक्सेस मौजूद है। यह मामला केवल ऑर्डर हिस्ट्री तक सीमित नहीं बताया जा रहा। लिस्टिंग के अनुसार, इसमें ग्राहकों की जानकारी के अलावा पेमेंट रिकॉर्ड, बैंक ट्रांसफर से जुड़े डेटा, इन्वेंट्री और कंपनी की फाइनेंशियल रिपोर्ट्स आदि सब कुछ शामिल हो सकती हैं।

हालांकि, अभी तक के लिए आधिकारिक तौर पर विजय सेल्स की ओर से इस डेटा ब्रीच को लेकर कोई भी आधिकारिक स्टैटमेंट नहीं दी है। हमने विजय सेल्स से इस बारे में संपर्क करने का प्रयास किया है, लेकिन अभी तक के लिए उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

हैकर ने स्क्रीनशॉट भी किए शेयर

हैकर ने अपने दावे को सही साबित करने के लिए कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। इनमें कंपनी के एडमिनिस्ट्रेटिव डैशबोर्ड और Super Administrator परमिशन नजर आ रही हैं। लिस्टिंग में Read, Write और Export एक्सेस होने का भी किया जा रहा है? असल में, अभी के लिए जब विजय सेल्स की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। ऐसे में, केवल और केवल एक स्क्रीनशॉट के आधार पर किसी सिस्टम के हैक होने की पुष्टि नहीं की जा सकती है।

अभी के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि डार्क वेब पर बेचा जा रहा कथित Super Admin एक्सेस असली है या सिर्फ एक दावा, यह जांच का विषय है।

यह भी पढ़ें: AU Small Finance Bank के ग्राहकों के PAN-Aadhaar डेटा की चोरी! क्या आपके डेटा पर भी लगी सेंध? डिटेल्स चेक करें

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile