फ्रिज को ठूस-ठूस कर ना भरें! कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स, जो मैकेनिक आपको कभी नहीं बताएगा
गर्मियों का मौसम आते ही घरों में फ्रिज की अहमियत और भी बढ़ जाती है. तेज़ गर्मी में खाने-पीने की चीज़ों को ताज़ा और सुरक्षित रखने के लिए रेफ्रिजरेटर लगातार काम करता है. लेकिन अगर फ्रिज को सही जगह पर न रखा जाए या उसका रखरखाव ठीक तरह से न किया जाए, तो इसकी कूलिंग क्षमता कम हो सकती है और बिजली की खपत भी बढ़ सकती है. इसलिए गर्मियों में फ्रिज के सही इस्तेमाल और उसकी देखभाल पर ख़ास ध्यान देना ज़रूरी होता है. कुछ आसान लेकिन प्रभावी उपाय अपनाकर फ्रिज की कूलिंग बेहतर बनाई रखी जा सकती है और उसकी एफिशिएंसी भी लम्बे समय तक बरक़रार रहती है.
Surveyसमय-समय पर डीफ्रॉस्ट करना जरूरी
मैनुअल डीफ्रॉस्ट वाले फ्रिज में फ्रीज़र की दीवारों पर जमी बर्फ पर ध्यान देना ज़रूरी होता है. अगर बर्फ की मोटाई लगभग 0.6cm यानी एक चौथाई इंच से ज्यादा हो जाए, तो तुरंत डीफ्रॉस्ट करना बेहतर होता है. वहीं सेल्फ-डीफ्रॉस्ट फ्रिज में यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अंदरूनी हिस्से साफ़ हों और पिघली हुई बर्फ के पानी के निकलने का रास्ता कहीं से बंद न हो.
फ्रिज के अंदर मौजूद इवैपोरेटर कॉइल्स पर समय के साथ बर्फ की परत जमने लगती है. यह फ्रॉस्ट कॉइल्स को ढक लेता है, जिससे वे गर्मी को सही तरीके से सोख नहीं पाते। नतीजे में कम्प्रेसर को ज्यादा समय तक चलना पड़ता है और बिजली की खपत भी बढ़ जाती है. इससे फ्रिज की कूलिंग क्षमता कम हो सकती है.
सीक्रेट टिप: डीफ्रॉस्ट करने से पहले फ्रिज खाली कर दें, इससे प्रक्रिया जल्दी और आसान हो जाती है.
पर्याप्त वेंटिलेशन बनाए रखें
फ्रिज के आसपास सही वेंटिलेशन होना उसकी एफिशिएंसी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है. अगर उसके पीछे या किनारों पर पर्याप्त जगह नहीं होगी, तो गर्म हवा नहीं निकल पाएगी और फ्रिज का सिस्टम ज्यादा गर्म हो सकता है. इसलिए फ्रिज को रखते समय पीछे और साइड में पर्याप्त दूरी छोड़ना ज़रूरी है.
इसके अलावा फ्रिज के आसपास डिब्बे, कार्टन या अन्य सामान नहीं रखना चाहिए जो हवा के प्रवाह को रोक सकते हों. अच्छी हवा का प्रवाह होने से फ्रिज का कूलिंग सिस्टम ज्यादा कुशलता से काम करता है और तापमान भी समान रूप से बना रहता है.
आजकल कई आधुनिक रेफ्रिजरेटर ऐसे डिज़ाइन किए जाते हैं जिनमें अंदर हवा के बेहतर प्रवाह के लिए विशेष सिस्टम लगाए जाते हैं. इससे फ्रिज के हर हिस्से में ठंडक सामान रूप से फैलती है और खाने की चीज़ें लम्बे समय तक ताज़ी रहती हैं.
सीक्रेट टिप: महीने में एक बार फ्रिज के पीछे की ग्रिल या कॉइल्स की सफाई करने से कूलिंग बेहतर बनी रहती है.
फ्रिज को ज़रूरत से ज्यादा न भरें
कई बार लोग फ्रिज के अंदर के स्पेस का पूरा इस्तेमाल करने के लिए उसमें बहुत ज्यादा सामान भर देते हैं, हालांकि ऐसा करना फ्रिज के लिए सही नहीं होगा। ज्यादा सामान होने से अंदर ठंडी हवा के प्रवाह में रूकावट आती है और फ्रिज को ठंडक बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है.
अगर खाने-पीने की चीज़ें बहुत ज्यादा पास-पास रखी जाती हैं, तो उनमें नमी भी फंस सकती है जिससे जल्दी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए फ्रिज में सामान रखते समय थोड़ी खाली जगह जरूर छोड़नी चाहिए ताकि ठंडी हवा आसानी से घूम सके।
आमतौर पर फ्रिज के अंदर लगभग 25 से 30 प्रतिशत जगह खाली रखना बेहतर माना जाता है. साथ ही दरवाज़े की शेल्फ को भी पूरी तरह भरने से बचना चाहिए। केवल उतना ही सामान रखें जितना आराम से फिट हो सके और दरवाज़ा आसानी से बंद हो जाए.
सीक्रेट टिप: फ्रिज में सामान को छोटे-छोटे कंटेनरों में रखने से जगह भी बचती है और हवा का प्रवाह भी बेहतर रहता है.

Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile