Digit.in

BSNL का धांसू ऑफर! 12 महीने के प्राइस में मिलेगा 13 महीने का इंटरनेट.. 25 OTT भी फ्री? क्या है प्लान का प्राइस

Highlights

BSNL के 799 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में 12 महीने की पेमेंट पर 13 महीने इंटरनेट दे रहा है।

प्लान में 150Mbps तक इंटरनेट स्पीड और हर महीने 4000GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है।

बीएसएनएल प्लान में 25 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म के ऑप्शन भी मिल रहे हैं।

BSNL का धांसू ऑफर! 12 महीने के प्राइस में मिलेगा 13 महीने का इंटरनेट.. 25 OTT भी फ्री? क्या है प्लान का प्राइस

घर में इंटरनेट कनेक्शन लगवाने या अपना पुराना ब्रॉडबैंड प्लान रिन्यू कराने की अगर सोच रहे हैं तो BSNL के पास आपके लिए एक जबरदस्त ऑफर है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने 799 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान पर एक महीने की एक्स्ट्रा वैलिडिटी देने का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि अगर आप इस प्लान के लिए 12 महीने की पेमेंट करते हैं तो आपको 1 महीने ज्यादा यानि पूरे 13 महीने के लिए इंटरनेट मिलने वाला है। इस प्लान में 150Mbps तक इंटरनेट स्पीड के साथ साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 25 से ज्यादा OTT का एक्सेस मिल रहा है। आइए जानते हैं कि इस प्लान में क्या क्या मिलता है, उसकी सम्पूर्ण जानकारी आपको देते हैं।

BSNL के 799 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा?

BSNL ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर इस ऑफर की जानकारी दी है। कंपनी इसे 12 महीने की पेमेंट करने पर 13 महीने का एंटरटेनमेंट और इंटरनेट मिलने वाला है। प्लान की कीमत 799 रुपये प्रति महीना है। अगर ग्राहक 12 महीने की एडवांस पेमेंट करते हैं तो उसे 13 महीने की सुविधा मिलने वाली हैं। इस हिसाब से 12 महीने का बेस चार्ज 9,588 रुपये के आसपास बनता है। एक अतिरिक्त महीना मिलने से 13 महीने का औसत खर्च करीब 738 रुपये प्रति महीना पड़ेगा। हालांकि, इस कीमत में GST नहीं लगाया गया है।

150Mbps स्पीड के साथ कितना डेटा मिलेगा?

BSNL के इस प्लान में 150Mbps तक डाउनलोड स्पीड दी जा रही है। इसमें हर महीने 4000GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। यहां एक बात समझनी जरूरी है कि प्लान में इंटरनेट अनलिमिटेड है, लेकिन पूरी स्पीड पर मिलने वाले डेटा की एक सीमा तय है। अगर महीने में 4000GB डेटा इस्तेमाल हो जाता है, तो इंटरनेट बंद नहीं होगा। हालांकि, इसकी स्पीड घटकर 10Mbps रह जाएगी।

25 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म का भी मिलेगा फायदा

इस ऑफर में BSNL ने मनोरंजन को भी शामिल किया है। कंपनी 25 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म के ऑप्शन भी दे रही है। इनमें JioHotstar, ZEE5, SonyLIV और दूसरे प्लेटफॉर्म शामिल हो सकते हैं। हालांकि, सभी OTT का पूरा प्रीमियम सब्सक्रिप्शन एक साथ फ्री मिलने की गारंटी नहीं दी जा सकती है। यह तो आपको इस प्लान को लेकर ही पता चलने वाला है।

BSNL के CinemaPlus सिस्टम में चुनिंदा ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ OTT टोकन मिलते हैं, जिनकी मदद से उपलब्ध सेवाएं एक्टिवेट की जा सकती हैं। इसलिए रिचार्ज कराने से पहले यह जरूर जांच लें कि 799 रुपये वाले प्लान में कितने OTT टोकन मिलेंगे और कौन-से सब्सक्रिप्शन बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के आपको मिलने वाले हैं।

इसके अलावा प्लान में लैंडलाइन कनेक्शन के जरिए अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग का फायदा भी मिलेगा।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile