Digit.in

Motorola Edge 70 Fusion vs Samsung Galaxy A56 vs Vivo Y31t: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स और कीमत की तुलना

Motorola Edge 70 Fusion vs Samsung Galaxy A56 vs Vivo Y31t: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स और कीमत की तुलना

30 से 35 हजार रुपये के बजट में स्मार्टफोन चुनते समय सिर्फ कैमरा या प्रोसेसर देखना काफी नहीं है। इस रेंज में Motorola Edge 70 Fusion हाई रिफ्रेश रेट वाले AMOLED डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी के साथ आता है। Samsung Galaxy A56 लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट और Galaxy AI फीचर्स पर फोकस करता है, जबकि Vivo Y31t 7,200mAh बैटरी और IP68+IP69 रेटिंग के साथ अपनी जगह बनाता है। तीनों फोन्स की कीमत और खूबियों में अंतर है। अगर आप इस कीमत में बेस्ट स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो आइए डिजाइन, परफॉर्मेंस, कैमरा और कीमत आदि के आधार पर इनकी तुलना करते हैं।

Motorola Edge 70 Fusion vs Samsung Galaxy A56 vs Vivo Y31t

डिजाइन और डिस्प्ले

Motorola Edge 70 Fusion में 6.78 इंच का Super HD 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1,272×2,772 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। स्क्रीन HDR10+ सपोर्ट करती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स तक है। इसमें 10-बिट कलर डेप्थ, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी मिलता है।

Samsung Galaxy A56 5G में 6.7 इंच की Full-HD+ Super AMOLED स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। वहीं, Vivo Y31t 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 720×1,608 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,250 निट्स और NTSC कलर गैमट 83 प्रतिशत है।

डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन के मामले में Motorola Edge 70 Fusion आगे है। इसमें तीनों में सबसे ज्यादा रिफ्रेश रेट, 1.5K रेजोल्यूशन और AMOLED पैनल मिलता है। Samsung भी Super AMOLED स्क्रीन देता है, जबकि Vivo Y31t का HD+ LCD पैनल इस मुकाबले में पीछे है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Motorola Edge 70 Fusion में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी ने इसके लिए तीन OS अपग्रेड और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

Samsung Galaxy A56 5G में Exynos 1580 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। यह Android 15 आधारित One UI 7 पर काम करता है। सैमसंग ने इस फोन के लिए छह साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। इसमें Auto Trim, Best Face, AI Select और Read Aloud जैसे Galaxy AI फीचर्स भी मिलते हैं।

दूसरी तरफ, Vivo Y31t 5G में 4nm ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के लिहाज से Samsung Galaxy A56 को बढ़त मिलती है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Motorola Edge 70 Fusion में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट वाला 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी सेंसर मिलता है। इसके साथ 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो मैक्रो फोटोग्राफी भी सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy A56 5G में OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड और 5MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Vivo Y31t 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ 2MP का बोकेह सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में Vivo Y31t 5G सबसे आगे है। इसमें 7,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Motorola Edge 70 Fusion में 7,000mAh की बैटरी मिलती है। यह 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं, Samsung Galaxy A56 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है।

बैटरी क्षमता के मामले में Vivo Y31t को बढ़त हासिल है, लेकिन चार्जिंग स्पीड में Motorola Edge 70 Fusion आगे है। Samsung Galaxy A56 की बैटरी इन दोनों फोन से छोटी है।

भारत में कीमत

Motorola Edge 70 Fusion की भारत में शुरुआती कीमत 30,999 रुपये है। इस कीमत पर 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 32,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है।

Samsung Galaxy A56 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। वहीं, 8GB + 256GB मॉडल 35,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट 45,990 रुपये में आता है।

Vivo Y31t 5G की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है। इस कीमत पर 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलता है। इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 31,499 रुपये है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile