Maharaja 2 Release Update: विजय सेतुपति सुन चुके हैं सीक्वल की कहानी, कब आएगा रिवेंज थ्रिलर का अगला पार्ट?

साउथ सिनेमा की बेहद लोकप्रिय फिल्म ‘Maharaja’ के सीक्वल को लेकर फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। अभिनेता विजय सेतुपति ने कुछ समय पहले ही पुष्टि कर दी थी कि ‘महाराजा 2’ पर काम चल रहा है और फिल्म के निर्देशक निथिलन स्वामीनाथन उन्हें इसकी कहानी भी सुना चुके हैं। अभिनेता ने यह खुलासा सितंबर में अपनी फिल्म 'बत्था' के ऑडियो लॉन्च इवेंट के दौरान किया था। इस मौके पर उन्होंने 2024 में रिलीज हुई ‘महाराजा’ की सफलता और इसके हॉलीवुड रीमेक को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी साझा की।
Maharaja 2 की कहानी सुन चुके हैं विजय सेतुपति
'बत्था' के ऑडियो लॉन्च के दौरान विजय सेतुपति ने सीक्वल को लेकर बात करते हुए निर्देशक निथिलन स्वामीनाथन की जमकर तारीफ की। अभिनेता के मुताबिक, निथिलन ने उन्हें ‘महाराजा 2’ की कहानी सुना दी है और उन्हें वह काफी पसंद आई।
Cinema Express की रिपोर्ट के अनुसार, विजय सेतुपति ने कहा कि निथिलन बेहतरीन निर्देशक हैं और उनकी कहानी लिखने की समझ काफी अच्छी है। उन्होंने बताया कि निर्देशक ने उन्हें सीक्वल का नैरेशन दिया, जो उन्हें बेहद खूबसूरत लगा। अभिनेता ने उनके साथ पहली फिल्म में काम करने के अनुभव को भी शानदार बताया।
विजय के इस स्टेटमेंट से साफ है कि ‘महाराजा 2’ का आना तो तय है। हालांकि, फिल्म की शूटिंग, रिलीज डेट और बाकी कलाकारों को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Maharaja की सफलता से हैरान थे मेकर्स
विजय सेतुपति ने यह भी स्वीकार किया कि फिल्म की टीम को शुरुआत में अंदाजा नहीं था कि ‘महाराजा’ को इतनी बड़ी पहचान मिलेगी। उनके मुताबिक, उन्हें फिल्म की कहानी और उसके कंटेंट पर भरोसा था, लेकिन कुछ लोगों को इसकी सफलता को लेकर संदेह था। फिल्म ने जिस तरह से दर्शकों के बीच जगह बनाई और अब हॉलीवुड अडैप्टेशन तक भी पहुंच गई है, वह उनके लिए भी अप्रत्याशित रहा।
निथिलन स्वामीनाथन के निर्देशन में बनी ‘महाराजा’ में विजय सेतुपति के साथ अनुराग कश्यप, ममता मोहनदास, नट्टी सुब्रमण्यम और सचाना नामीदास अहम भूमिकाओं में थे।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile