Digit.in

Samsung Galaxy M47 vs OnePlus Nord CE6 vs Motorola Edge 70 Fusion: डिस्प्ले-डिजाइन, कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस, प्राइस इन इंडिया और अन्य की तुलना

Highlights

Samsung Galaxy M47 में 6000mAh की बैटरी मिलती है।

OnePlus Nord CE6 में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है।

Motorola Edge 70 Fusion में 6.8-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony LYTIA 710 कैमरा मिलता है।

Samsung Galaxy M47 vs OnePlus Nord CE6 vs Motorola Edge 70 Fusion: डिस्प्ले-डिजाइन, कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस, प्राइस इन इंडिया और अन्य की तुलना

भारत में 30,000 रुपये के आसपास नया 5G स्मार्टफोन खरीदने वालों के सामने इस समय बहुत से ऑप्शन मौजूद हैं। इस बजट में आपको Samsung Galaxy M47, OnePlus Nord CE6 और Motorola Edge 70 Fusion जैसे फोन्स मिल जाते हैं। सभी फोन्स अपनी अलग अलग खूबी के लिए जाने जाते हैं। Samsung अपने लंबे समय तक मिलने वाला सॉफ्टवेयर सपोर्ट के लिए जाना जाता है, OnePlus का फोन उसकी बैटरी और गेमिंग परफॉरमेंस के लिए बाजार में मौजूद है। इसके अलावा Motorola का फोन अपने कैमरा और डिस्प्ले के लिए प्रसिद्ध है। दिलचस्प बात यह है कि OnePlus और Motorola में एक ही Snapdragon प्रोसेसर मिलता है, लेकिन दोनों फोन के कैमरा और बैटरी में काफी अंतर ही। दूसरी तरफ Samsung के फोन की कीमत इसके लॉन्च के बाद से बढ़ती घटती रही है। आइए अब इन तीनों ही फोन के डिस्प्ले-डिजाइन, कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस, प्राइस इन इंडिया और अन्य की तुलना को देखते हैं।

Samsung Galaxy M47 vs OnePlus Nord CE6 vs Motorola Edge 70 Fusion: डिस्प्ले और डिजाइन

सबसे पहले Samsung Galaxy M47 की बात करते हैं। इस फोन में 6.7-इंच की Full-HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलती है, यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट से लैस है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए फोन में Gorilla Glass Victus+ मिलता है।

दूसरी ओर, OnePlus Nord CE6 में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है। इसका रेजोल्यूशन 2772 × 1272 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 144Hz तक जाता है। स्क्रीन 1800 निट्स HBM ब्राइटनेस और 3840Hz PWM डिमिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिलती हैं।

वहीं, Motorola Edge 70 Fusion में 6.8-इंच की 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले मिल जाती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। कंपनी ने इसमें 5200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और Pantone Validated Colors रखें हैं। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i का सपोर्ट भी फोन में मिल जाता है।

Samsung Galaxy M47 vs OnePlus Nord CE6 vs Motorola Edge 70 Fusion: प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy M47 में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह 4nm प्रोसेसर पर निर्मित है। फोन में LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन में 8GB तक RAM का ऑप्शन मौजूद है।

इसके मुकाबले OnePlus Nord CE6 में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह भी 4nm प्रोसेस पर निर्मित चिपसेट है। फोन में 8GB RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। OnePlus ने गेमिंग के लिए अलग Touch Reflex Chip और बड़ा VC कूलिंग सिस्टम भी दिया है।

Motorola Edge 70 Fusion में भी Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मौजूद है। इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है।

Samsung Galaxy M47 vs OnePlus Nord CE6 vs Motorola Edge 70 Fusion: कैमरा

Samsung Galaxy M47 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा OIS के साथ, 5MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 12MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है।

इसके मुकाबले OnePlus Nord CE6 में 50MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 2MP डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी के लिए कंपनी ने 32MP फ्रंट कैमरा दिया है, जो ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। OnePlus की खासियत यह है कि इसके फ्रंट और रियर, दोनों कैमरों से 4K 30fps वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। हालांकि, इसमें अलग अल्ट्रावाइड कैमरा नहीं मिलता।

दूसरी ओर, Motorola Edge 70 Fusion में 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें भी OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा मौजूद है, जो मैक्रो फोटोग्राफी भी कर सकता है। फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

Samsung Galaxy M47 vs OnePlus Nord CE6 vs Motorola Edge 70 Fusion: बैटरी और चार्जिंग

Samsung Galaxy M47 में 6000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसमें बायपास चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जो चार्जर से जुड़े रहने के दौरान कुछ स्थितियों में बैटरी पर पड़ने वाला दबाव कम करने में मदद कर सकता है। OnePlus Nord CE6 में 8000mAh बैटरी है। यह 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है। वहीं, Motorola Edge 70 Fusion में 7000mAh बैटरी और 68W TurboPower चार्जिंग मिलती है।

Samsung Galaxy M47 vs OnePlus Nord CE6 vs Motorola Edge 70 Fusion: प्राइस इन इंडिया

Samsung Galaxy M47 को भारत में 25,999 रुपये की शुरुआती लॉन्च प्राइस पर लॉन्च किया गया था, हालांकि, बाद में कंपनी ने इस फोन को की कीमत को बढ़ा दिया था। OnePlus Nord CE6 को 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये और 8GB+256GB के लिए 32,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। फिलहाल कंपनी की ऑनलाइन लिस्टिंग में ये मॉडल क्रमशः 33,999 रुपये और 36,999 रुपये में नजर आ रहा है।

Motorola Edge 70 Fusion की शुरुआती लॉन्च कीमत 26,999 रुपये थी। इसके 8GB+256GB मॉडल को 29,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट को 32,999 रुपये में पेश किया गया था। 7 नवंबर की ऑनलाइन प्राइस लिस्टिंग में इसका बेस मॉडल लगभग 28,980 रुपये से उपलब्ध था।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles