Digit.in

Vivo Y6k Vs Vivo T5 Lite Vs iQOO Z11x: डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस, प्राइस और अन्य की तुलना

Highlights

Vivo Y6k को चीन में 6500mAh बैटरी और किफायती प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है।

Vivo T5 Lite इंडिया में उपलब्ध है, इसमें 6500mAh बैटरी और Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है।

iQOO Z11x में Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर के साथ 7200mAh बैटरी मिलती है।

Vivo Y6k Vs Vivo T5 Lite Vs iQOO Z11x: डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस, प्राइस और अन्य की तुलना

Vivo ने चीन में अपना नया Vivo Y6k 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 6500mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और MediaTek का Dimensity 6300 प्रोसेसर मौजूद है। स्पेक्स आदि को देखकर यह फोन पहली नजर में ठीक ठाक लग रहा है, लेकिन भारत में पहले से मौजूद Vivo T5 Lite और iQOO Z11x के सामने इसे देखना जरूरी है कि आखिर यह टिक भी पा रहा है या नहीं। दिलचस्प बात यह है कि Vivo T5 Lite में वही प्रोसेसर और उतनी ही बड़ी बैटरी मिलती है, लेकिन कैमरे और चार्जिंग क्षमता में दोनों ही फोन्स में बड़ा अंतर है। वहीं, iQOO Z11x इन दोनों से ज्यादा पावरफुल चिपसेट और एक बड़ी नहीं बेहद बड़ी बैटरी के साथ आता है। हालांकि, तीनों की कीमत भी एक जैसी नहीं है, ऐसे में देखते हैं कि नए Vivo Y6k में क्या खास है और बाकी दोनों फोन इसके मुकाबले क्या ऑफर करते हैं।

Vivo Y6k Vs Vivo T5 Lite Vs iQOO Z11x: डिजाइन और डिस्प्ले

सबसे पहले नए Vivo Y6k की बात करें तो इसमें 6.74-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 × 720 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक HBM ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। सेल्फी कैमरे के लिए इसमें वाटरड्रॉप नॉच मौजूद है। इसे Blue, White और Black कलर में लॉन्च किया गया है। इसमें IP65 रेटिंग और SGS 5-Star ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिलता है।

वहीं, Vivo T5 Lite में भी 6.74-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है। इसका रेजोल्यूशन, रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस नए Y6k जैसे ही हैं। भारत में इसे Wave Blue और Twilight Shadow कलर में खरीदा जा सकता है। इसमें IP65 रेटिंग और ड्रॉप रेजिस्टेंस से जुड़ी SGS सर्टिफिकेशन मिलती है।

दूसरी तरफ iQOO Z11x में 6.76-इंच की Full-HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2344 × 1080 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें IP68 और IP69+ रेटिंग के साथ मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी टेस्टिंग मिलती है।

Vivo Y6k Vs Vivo T5 Lite Vs iQOO Z11x: प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Vivo Y6k में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह 6nm प्रोसेसर पर निर्मित एक ऑक्टा-कोर चिपसेट है। फोन में 6GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

Vivo T5 Lite में भी Dimensity 6300 प्रोसेसर मौजूद है। इसमें 4GB और 6GB RAM के साथ 128GB तथा 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिल जाते हैं। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसकी स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

इसके मुकाबले iQOO Z11x में 4nm Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर मिलता है। इसमें 8GB तक RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का ऑप्शन मिलते हैं। यह भी Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी दो साल के OS अपग्रेड और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

Vivo Y6k Vs Vivo T5 Lite Vs iQOO Z11x: कैमरा कैसा है?

Vivo Y6k में 13MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन के पीछे दो कैमरा रिंग दिखाई देती हैं, लेकिन स्पेसिफिकेशन में एक ही 13MP रियर कैमरे की ही जानकारी मौजूद है। Vivo T5 Lite में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 0.08MP सेकेंडरी सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें भी 5MP फ्रंट कैमरा है।

दूसरी तरफ iQOO Z11x में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2MP बोकेह सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। इसकी खासियत यह है कि फ्रंट और रियर, दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

Vivo Y6k Vs Vivo T5 Lite Vs iQOO Z11x: बैटरी और चार्जिंग

Vivo Y6k में 6500mAh बैटरी दी गई है, लेकिन चार्जिंग सिर्फ 15W की ही है। कंपनी पांच साल तक बैटरी हेल्थ बनाए रखने का वादा भी इस फोन साथ कर रही है। Vivo T5 Lite में भी 6500mAh बैटरी है, लेकिन इसमें 44W FlashCharge सपोर्ट मिलता है।

वहीं, iQOO Z11x में 7200mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसमें रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी मौजूद है।

Vivo Y6k Vs Vivo T5 Lite Vs iQOO Z11x: प्राइस इन इंडिया की तुलना

Vivo Y6k फिलहाल चीन में लॉन्च हुआ है। इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,599 युआन, यानी लगभग 23,000 रुपये है। हालांकि, कंपनी ने इसकी भारतीय लॉन्चिंग और कीमत की घोषणा नहीं की है।

भारत में Vivo T5 Lite का 4GB+128GB मॉडल 20,499 रुपये में लिस्टेड है। इसके 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 6GB+256GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। वहीं, iQOO Z11x के 6GB+128GB मॉडल की मौजूदा आधिकारिक कीमत 27,999 रुपये है। इसका 8GB+128GB मॉडल 30,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट 33,999 रुपये में लिस्टेड है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles