The Family Man Season 4 Release: कब लौट रहे Srikant Tiwari? देखें कास्ट, प्लॉट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

The Family Man Season 4 Release: कब लौट रहे Srikant Tiwari? देखें कास्ट, प्लॉट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

अगर आपने मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज The Family Man Season 3 देख ली है, तो इसके क्लाइमैक्स ने आपके मन में भी कई सवाल छोड़े होंगे। आखिर श्रीकांत तिवारी की जिंदगी में आगे क्या होगा? क्या पिछले सीजन के अधूरे रहस्यों से पर्दा उठेगा? इन सवालों के जवाब के लिए फैंस चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अच्छी खबर यह है कि The Family Man Season 4 आधिकारिक तौर पर कंफर्म हो चुका है और मेकर्स इसकी कहानी पर काम कर रहे हैं। हालांकि, रिलीज डेट को लेकर अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

The Family Man Season 4 कब रिलीज होगा?

सीरीज के क्रिएटर्स राज निदिमोरु और कृष्णा डीके (Raj & DK) पहले ही पुष्टि कर चुके हैं कि चौथे सीजन पर काम शुरू हो गया है। राज निदिमोरु के अनुसार, राइटर्स नए सीजन की स्क्रिप्ट पर तेजी से काम कर रहे हैं। वहीं, मनोज बाजपेयी ने भी चौथे सीजन की वापसी कंफर्म की है। रिपोर्ट्स में सीरीज के 2026 के आखिर या 2027 में रिलीज होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, Amazon Prime Video ने अभी कोई आधिकारिक रिलीज सामने नहीं आई है।

मनोज बाजपेयी ने फैंस को दिया था बड़ा हिंट

22 नवंबर 2025 को मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर चौथे सीजन को लेकर एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि सभी सवालों के जवाब चौथे सीजन में मिलेंगे और फैंस से जल्द मुलाकात होगी। इससे साफ है कि सीजन 3 के क्लाइमैक्स में छोड़े गए सवाल अगली कहानी का अहम हिस्सा बनने वाले हैं।

The Family Man 4 की कहानी/प्लॉट में क्या होगा?

नए सीजन की कहानी को फिलहाल सीक्रेट रखा गया है। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सीजन 3 के क्लिफहैंगर एंडिंग से आगे बढ़ सकती है। श्रीकांत तिवारी को एक बार फिर देश की सुरक्षा और अपने परिवार के बीच संतुलन बनाना होगा। पिछली कहानी के कई अधूरे पहलुओं को भी नए सीजन में सुलझाया जा सकता है। इस बार भी जासूसी, एक्शन, सस्पेंस और फैमिली ड्रामा देखने को मिलने की उम्मीद है।

The Family Man Season 4 में कौन-कौन आएगा नजर?

मनोज बाजपेयी का श्रीकांत तिवारी के रूप में लौटना कंफर्म है। इसके अलावा पिछले सीजन के कई कलाकारों की वापसी की उम्मीद जताई जा रही है। नए सीजन में प्रियामणि (सुचित्रा तिवारी), शारिब हाशमी (जेके तलपड़े), श्रेया धनवंतरी (जोया), अश्लेषा ठाकुर (धृति) और वेदांत सिन्हा (अथर्व) आदि नजर आ सकते हैं। जयदीप अहलावत और निमरत कौर की वापसी की भी चर्चा है। हालांकि, Prime Video ने अभी पूरी स्टारकास्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

OTT पर कहां और कितने एपिसोड में आएगी सीरीज?

The Family Man Season 4 को Amazon Prime Video पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसके पहले तीनों सीजन भी इसी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पिछले सीजन्स के सभी एपिसोड एक साथ रिलीज किए गए थे। ऐसे में चौथे सीजन के साथ भी यही तरीका अपनाया जा सकता है। हालांकि, नए सीजन में कुल कितने एपिसोड होंगे और वे किस तारीख को रिलीज होंगे, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। यानी श्रीकांत तिवारी की वापसी तय है, लेकिन सीजन 3 के रहस्यों से पर्दा कब उठेगा, इसका जवाब अभी Prime Video के आधिकारिक ऐलान से ही मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Panchayat Season 5 OTT Release: कब और कहां देख पाएंगे पंचायत का नया सीजन? जानें प्लॉट, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile