Panchayat Season 5 OTT Release: कब और कहां देख पाएंगे पंचायत का नया सीजन? जानें प्लॉट, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Panchayat Season 5 OTT Release: भारत की सबसे पसंदीदा कॉमेडी-ड्रामा सीरीज में शामिल ‘पंचायत’ ने अपनी दिलचस्प कहानी, मजेदार किरदारों और गांव की जिंदगी के रियलिस्टिक अंदाज़ से दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है। अब तक इस सीरीज के चार सीजन रिलीज हो चुके हैं। चौथे सीजन के बाद से ही दर्शकों के मन में यह सवाल है कि अभिषेक और फुलेरा के दूसरे लोगों की जिंदगी में आगे क्या बदलाव आएंगे। सीरीज के पांचवें सीजन पर काम चल रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ‘पंचायत सीजन 5’ की संभावित रिलीज टाइमलाइन, कहानी और कास्ट को लेकर अब तक क्या जानकारी सामने आई है।
SurveyPanchayat Season 5 की रिलीज टाइमलाइन
‘पंचायत सीजन 5’ अक्टूबर या नवंबर 2026 में रिलीज हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरीज के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने इसके संभावित रिलीज समय की ओर इशारा किया है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से नए सीजन की प्रीमियर डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में दर्शकों को रिलीज की पक्की तारीख के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
Panchayat Season 4 की कहानी क्या थी?
‘पंचायत’ के चौथे सीजन की कहानी मुख्य रूप से फुलेरा गांव में हुए पंचायत चुनावों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस चुनाव में मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच प्रधान पद हासिल करने के लिए मुकाबला देखने को मिला। चुनाव के नतीजे क्रांति देवी के पक्ष में रहे और वह गांव की नई प्रधान बन गईं। दूसरी ओर, अभिषेक त्रिपाठी पंचायत सचिव के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभाता रहा। अपने करियर में आगे बढ़ने और बेहतर अवसर तलाशने के लिए उसने गांव में नौकरी करते हुए CAT परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी। सीजन के आखिर तक अभिषेक यह परीक्षा पास कर लेता है। उसकी इस कामयाबी के बाद कहानी में एक नया सवाल खड़ा हो गया है कि क्या वह फुलेरा में अपनी नौकरी जारी रखेगा या करियर में आगे बढ़ने के लिए कोई दूसरा रास्ता चुनेगा। पांचवें सीजन में इसी सवाल का जवाब देखने को मिल सकता है।
Panchayat Season 5 में क्या होगा?
आने वाले सीजन में अभिषेक के करियर से जुड़े फैसले कहानी का अहम हिस्सा बन सकते हैं। CAT परीक्षा पास करने के बाद उसके सामने फुलेरा में बने रहने या अपने करियर की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आगे बढ़ने का विकल्प होगा। गांव के लोगों के साथ उसका बढ़ता लगाव इस फैसले को और भी मुश्किल बना सकता है। इसके अलावा, अभिषेक और रिंकी के रिश्ते को भी नए सीजन में आगे बढ़ते हुए दिखाया जा सकता है। दर्शकों को दोनों के बीच रिश्ते में आने वाले बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
गांव के प्रशासन में हुए बदलाव भी कहानी का हिस्सा हो सकते हैं। क्रांति देवी के प्रधान बनने के बाद फुलेरा में पंचायत का कामकाज किस तरह आगे बढ़ता है और इसका गांव के लोगों पर क्या असर पड़ता है, इसे भी सीजन 5 में दिखाए जाने की उम्मीद है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक नए सीजन की कहानी को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
Panchayat Season 5 की संभावित स्टार कास्ट
पांचवें सीजन में सीरीज के कई पुराने कलाकारों की वापसी होने की उम्मीद है। जितेंद्र कुमार एक बार फिर अभिषेक त्रिपाठी के किरदार में नजर आ सकते हैं। वहीं, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव के भी क्रमशः मंजू देवी और बृज भूषण दुबे की भूमिका में लौटने की संभावना है। रिंकी का किरदार निभाने वाली सान्विका के भी नए सीजन में नजर आने की उम्मीद है। इसके अलावा, फैसल मलिक और चंदन रॉय भी अपने पुराने किरदारों में वापसी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Oppo K14 Plus vs Realme P4s vs Vivo T5: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और भारत में कीमत की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
