Oppo K14 Plus vs Realme P4s vs Vivo T5: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और भारत में कीमत की तुलना

Oppo K14 Plus vs Realme P4s vs Vivo T5: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और भारत में कीमत की तुलना

Oppo ने हाल ही में भारत में अपने K14 Plus स्मार्टफोन की कीमत बढ़ा दी है। यह फोन MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर और 8,000mAh की बैटरी के साथ आता है। स्पेसिफिकेशन्स में कोई अंतर नहीं है लेकिन कीमत के मामले में अब यह 35,000 रुपये की प्राइस रेंज में आता है जो शुरुआत में 30,000 रुपये में लॉन्च हुआ था। कीमत बदलने के साथ ही इसका मुकाबला भी बदल गया है और अब इसकी टक्कर Realme P4s और Vivo T5 जैसे दमदार स्मार्टफोन्स से है। हालांकि, सोचने वाली बात यह है कि क्या कीमत में बराबरी होने से Oppo K14 Plus फीचर्स में भी बाकी दोनों डिवाइस को उतना ही कड़ा मुकाबला दे पाएगा? यही जानने के लिए आज हमने इन तीनों स्मार्टफोन्स के स्पेक्स और कीमत की तुलना की है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Oppo K14 Plus vs Realme P4s vs Vivo T5

डिजाइन और डिस्प्ले

Oppo K14 Plus में 6.77 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2,772×1,272 पिक्सल है। यह स्क्रीन अडैप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है और अधिकतम 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन का वजन 207 ग्राम और मोटाई 8.4mm है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है।

Realme P4s 5G में 6.78 इंच का 1.5K Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1,272×2,772 पिक्सल है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, 450ppi पिक्सल डेंसिटी और 3,000Hz इंस्टेंटेनियस टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक है। फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलती है। इसका वजन लगभग 208 ग्राम और मोटाई 8.6mm है।

Vivo T5 5G में 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 1,260×2,800 पिक्सल है। यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट, 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, HDR10+, 449ppi पिक्सल डेंसिटी और 300Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। इसमें 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और IP68+IP69 रेटिंग भी दी गई है। फोन का वजन लगभग 199 ग्राम और मोटाई 7.99mm है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Oppo K14 Plus में MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है और इसमें Mali-G615 MC2 GPU मिलता है। फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलता है।

Realme P4s 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर मिलता है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.6GHz है। इसमें गेमिंग और विजुअल प्रोसेसिंग के लिए Hyper Vision+ AI चिप भी दी गई है। फोन में 12GB तक LPDDR4X RAM मिलती है, जिसे RAM एक्सपेंशन के जरिए अतिरिक्त 14GB तक बढ़ाने का सपोर्ट दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 256GB तक UFS 3.1 विकल्प मिलता है। हीट मैनेजमेंट के लिए फोन में 7,000 वर्ग मिलीमीटर हीट डिसिपेशन एरिया वाला AirFlow वेपर चैंबर दिया गया है। यह Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी तीन साल के OS अपग्रेड और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

Vivo T5 5G में 4nm MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया गया है। इसमें चार एफिशिएंसी कोर 2.0GHz और चार परफॉर्मेंस कोर अधिकतम 2.6GHz पर काम करते हैं। फोन में MediaTek NPU 850, LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। कंपनी का दावा है कि इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 12 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है। यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आता है। कंपनी तीन OS अपग्रेड और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Oppo K14 Plus में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और 2-axis ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) मिलता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है, जो पोर्ट्रेट मोड में डेप्थ मैपिंग के लिए काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Realme P4s 5G में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर, दो-एक्सिस OIS और 77.9 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू मिलता है। इसके साथ 112 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

Vivo T5 5G में Sony IMX882 सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.79 अपर्चर और OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है।

बैटरी और चार्जिंग

Oppo K14 Plus में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का फीचर भी मिलता है, जिसकी मदद से कम्पैटिबल एक्सेसरीज चार्ज की जा सकती हैं।

Realme P4s 5G में भी 8,000mAh की बैटरी दी गई है, लेकिन यह 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इस तरह बैटरी क्षमता के मामले में Oppo और Realme दोनों समान हैं, जबकि चार्जिंग पावर में Realme आगे है।

Vivo T5 5G में 7,050mAh की बैटरी मिलती है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। बैटरी क्षमता के मामले में यह Oppo और Realme के मुकाबले छोटी है।

भारत में कीमत

Oppo K14 Plus की कीमत में बढ़ोतरी होने के बाद इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत अब 32,999 रुपये है। वहीं, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल 36,999 रुपये और 8GB RAM तथा 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 40,999 रुपये में उपलब्ध है।

Vivo T5 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 39,999 रुपये, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये, जबकि 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 49,999 रुपये है।

Realme P4s 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 37,999 रुपये, जबकि 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें: Vivo X500 E के फीचर्स लीक, देखें क्या है लॉन्च टाइमलाइन.. सम्पूर्ण जानकारी और कीमत की डिटेल्स भी

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile