HMD का अनोखा Phone लॉन्च! कहानी सुनाएगा AI.. कीमत 10,200 रुपये लेकिन ये फीचर है धाकड़
HMD 2660 Flip Senior Edition में Mary AI असिस्टेंट दिया गया है, यह आपको कहानी सुना सकता है।
फोन की कीमत करीब 10,200 रुपये है, AI से कहानी सुनने के लिए अलग से पैसे देने होंगे।
फोन में 2.8-इंच मेन स्क्रीन, 1.77-इंच कवर डिस्प्ले, बड़े बटन और 1450mAh की रिमूवेबल बैटरी मौजूद है।
स्मार्टफोन में AI असिस्टेंट मिलना अब आम बात है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पुराने जमाने के बटन वाले Flip Phone में AI आपकी कैसे मदद कर सकता है। हम इस बारे में सोच ही रहे हैं, जबकि HMD की ओर से इस फीचर वाले फोन को लॉन्च भी कर दिया गया है। कंपनी ने बुजुर्गों के लिए HMD 2660 Flip Senior Edition को लॉन्च किया है। इस फोन में Mary नाम का AI असिस्टेंट भी मिलता है, जो यूजर्स से बातचीत करने के साथ कहानियां भी सुना सकता है। हालांकि, इस AI सुविधा का इस्तेमाल फ्री नहीं होने वाला है।
SurveyHMD 2660 Flip Senior Edition की कीमत क्या है?
HMD ने इस फोन को फिलहाल यूके में लॉन्च किया है। इसकी वहाँ 79.99 ब्रिटिश पाउंड यानी करीब 10,200 रुपये के आसपास है। फोन Cosy Black कलर में उपलब्ध है और इसे HMD के यूके ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। भारत में अभी के लिए इस फोन के लॉन्च या इंडिया प्राइस की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
Mary AI असिस्टेंट क्या-क्या कर सकता है?
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला Mary AI असिस्टेंट है। इसे बुजुर्गों की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। यह आसान भाषा में आपसे बातचीत कर सकता है और आपको कहानी भी सुना सकता है।
AI इस्तेमाल करने के लिए देना होगा अलग पैसा
फोन खरीदने पर Mary AI को शुरू के 5 घंटे के लिए फ्री में इस्तेमाल किया जा सकता है, इसके बाद आपको इसके लिए हर महीने 19.90 यूरो यानी करीब 2,000 रुपये अदा करने होंगे। अच्छी बात यह है कि सब्सक्रिप्शन अपने आप रिन्यू नहीं होता। सब्सक्रिप्शन खत्म होने के बाद भी फोन के सामान्य फीचर्स चलते रहेंगे।
डुअल डिस्प्ले और 1450mAh बैटरी से लैस है फोन
HMD 2660 Flip Senior Edition में 2.8-इंच QVGA मेन डिस्प्ले और 1.77-इंच सेकेंडरी स्क्रीन मिलती है। इसमें बड़े फिजिकल बटन दिए गए हैं। फोन में Unisoc T107 प्रोसेसर, 48MB RAM और 128MB स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा VGA रियर कैमरा, Bluetooth 4.2, वायरलेस FM रेडियो, MP3 प्लेयर, 3.5mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट मिलता है।
फोन 4G VoLTE सपोर्ट करता है और इसमें 1450mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। इसे लेकर कंपनी का कहना है कि यह 2G पर 20 घंटे और 4G पर 6.5 घंटे तक टॉकटाइम देने में सक्षम है।
यह भी पढ़ें: क्यों हाई-अलर्ट पर इंटरनेट? सरकारें बंद कर रही वेबसाइट..देखें क्यों बढ़ रही है सबकी चिंता
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
