Drishyam 3 OTT Release: ऑनलाइन कब और कहां देख पाएंगे अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर? जानें प्लॉट, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Drishyam 3 OTT Release: ऑनलाइन कब और कहां देख पाएंगे अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर? जानें प्लॉट, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Drishyam 3 OTT Release: अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह बना हुआ है। फिल्म ने सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब ध्यान खींचा है और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। ऐसे में जिन लोगों ने इसे थिएटर में नहीं देखा है या दोबारा देखना चाहते हैं, वे इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अगर आप भी घर बैठे ‘दृश्यम 3’ देखना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो सकती है, इसकी संभावित रिलीज डेट क्या है और कहानी में इस बार विजय सालगांवकर को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

OTT पर कब स्ट्रीम होगी Drishyam 3?

फिल्म की सिनेमाघरों में स्क्रीनिंग के दौरान सामने आई जानकारी के मुताबिक, Netflix ‘दृश्यम 3’ का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर है। आमतौर पर बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को थिएटर में रिलीज होने के करीब 6 से 8 सप्ताह बाद ओटीटी पर उपलब्ध कराया जाता है। इसी टाइमलाइन को ध्यान में रखते हुए अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 13 नवंबर से 27 नवंबर के बीच Netflix पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि, फिल्म की ओटीटी रिलीज की सटीक तारीख को लेकर मेकर्स और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

इसलिए फिलहाल इन तारीखों को संभावित रिलीज विंडो के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। Netflix पर फिल्म कब उपलब्ध होगी, इसकी पुष्टि आधिकारिक ऐलान के बाद ही होगी।

Drishyam 3 की कहानी कैसी है?

‘दृश्यम 3’ में विजय सालगांवकर की मुश्किलें पहले से ज्यादा बढ़ चुकी हैं। इस बार मीरा देशमुख (तब्बू) अपने बेटे के लापता होने की गुत्थी सुलझाने और विजय का सच सामने लाने के लिए आखिरी कोशिश करती है। इस मकसद से वह क्राइम ब्रांच की मदद लेती है। मामले की जांच की जिम्मेदारी एसपी राजवीर सिंह तोमर (जयदीप अहलावत) को सौंपी जाती है। राजवीर आत्मविश्वास से भरा हुआ, लेकिन घमंडी पुलिस अधिकारी है। वह केस की जांच के दौरान कुछ नए सबूत सामने लाता है, जो सालगांवकर परिवार की अब तक मजबूत मानी जा रही कहानी को चुनौती देते हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विजय एक बार फिर कानून को चकमा देकर अपने परिवार को बचा पाएगा? या इस बार पुलिस उसके बनाए बचाव के घेरे को तोड़ने में सफल होगी? फिल्म का रोमांचक क्लाइमैक्स इसी सवाल का जवाब देता है।

Drishyam 3 की स्टार कास्ट

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3’ में पुराने कलाकार अपने चर्चित किरदारों के साथ लौट रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन विजय सालगांवकर की भूमिका में नजर आते हैं, जबकि तब्बू मीरा देशमुख का किरदार निभाती हैं।

फिल्म की प्रमुख स्टार कास्ट में अजय देवगन और तब्बू के अलावा श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत शामिल हैं। इस बार फ्रेंचाइजी की दुनिया में अनुभवी अभिनेता प्रकाश राज और जयदीप अहलावत की एंट्री भी अहम है। नए किरदारों और जांच में सामने आने वाले सबूतों से कहानी में सस्पेंस और टकराव बढ़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Vivo Y32 vs Nothing Phone 3a Lite vs Poco M8 Power: डिजाइन, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile