SBI के हजारों ग्राहकों का डेटा हुआ लीक.. कहीं आपका नाम-पता तो रडार पर नहीं, देखें कंपनी का बयान

HIGHLIGHTS

SBI ने 3,897 ग्राहकों की निजी जानकारी डार्क वेब पर मिलने की आशंका पर मुहर लगा दी है।

डेटा ब्रीच में ग्राहकों का नाम, मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और लोन की डिटेल्स हैं।

बैंक के अनुसार, साइबर घटना से उसकी कोर बैंकिंग सेवाओं और कारोबार पर बड़ा असर नहीं पड़ा है।

SBI के हजारों ग्राहकों का डेटा हुआ लीक.. कहीं आपका नाम-पता तो रडार पर नहीं, देखें कंपनी का बयान

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के ग्राहकों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। State Bank of India ने 3,897 ग्राहकों की निजी जानकारी को डार्क वेब पर मिलने की आशंका जताई है। इस जानकारी में SBI ग्राहकों के नाम, मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ से लेकर उनके ईमेल और लोन से जुड़ी जानकारी शामिल है। बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में इस साइबर घटना का खुलासा किया है। हालांकि, SBI का कहना है कि उसकी कोर बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं, इनपर किसी भी तरह का कोई असर नहीं हुआ है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

SBI के 3,897 ग्राहकों का कौन-सा डेटा लीक हुआ है?

SBI के अनुसार, 16 अक्टूबर को बैंक को Threat Intelligence Service Provider, Defence Cyber Agency और Indian Computer Emergency Response Team यानी CERT-In से ग्राहक डेटा के संभावित लीक होने का अलर्ट मिला था। इसके बाद बैंक ने डार्क वेब पर मिले करीब 3,75,000 रिकॉर्ड की शुरुआती जांच की और इसमें 3,897 ऐसे ग्राहक रिकॉर्ड की पहचान हुई, जिनमें निजी जानकारी मौजूद होने की आशंका है।

इन रिकॉर्ड में ग्राहकों के नाम, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, ईमेल और घर के पते जैसी जानकारी भी मौजूद है। इसके अलावा बैंक ब्रांच और Customer Information File से जुड़े पहचान नंबर, Lead IDs और लोन रिकॉर्ड से संबंधित डेटा आदि भी सामने आया है।

क्या SBI की बैंकिंग सेवाओं पर पड़ा असर?

इस पूरे मामले पर SBI ने स्पष्ट किया है कि साइबर घटना का बैंक के प्रमुख कारोबार, वित्तीय लेनदेन और बैंकिंग सेवाओं की निरंतरता पर कोई महत्वपूर्ण असर नहीं पड़ा है। बैंक के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही Cyber Incident Response और Containment Protocols एक्टिव कर दिए गए थे। फिलहाल इसकी जांच जारी है, जिससे यह पता लगाया जाएगा कि सामने आया डेटा कितना सही और पूरा है, यह कहां से आया और ग्राहकों के लिए कितना जोखिम पैदा कर सकता है।

यह भी पढ़ें: देसी कंपनी Lava ने इंडिया में लॉन्च किया डुअल डिस्प्ले वाला Aura Curve मोबाइल फोन..देखें क्या है कीमत

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile