देसी कंपनी Lava ने इंडिया में लॉन्च किया डुअल डिस्प्ले वाला Aura Curve मोबाइल फोन..देखें क्या है कीमत

HIGHLIGHTS

Lava ने इंडिया के बाजार में Aura Curve को लॉन्च कर दिया है।

इस फोन में रियर पैनल पर एक छोटी डिस्प्ले मिल रही है।

कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही Lava Virat Curve को लॉन्च किया था।

देसी कंपनी Lava ने इंडिया में लॉन्च किया डुअल डिस्प्ले वाला Aura Curve मोबाइल फोन..देखें क्या है कीमत

स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने अपना नया Lava Aura Curve लॉन्च कर दिया है। ऐसा कह सकते हैं कि फोन को कंपनी ने आधिकारिक साइट पर लिस्ट कर दिया है। इस फोन की सबसे दिलचस्प बात इसका डुअल डिस्प्ले डिजाइन है। सामने 3D Curved AMOLED स्क्रीन मिलती है, जबकि बैक कैमरा मॉड्यूल के नीचे एक छोटी डिस्प्ले भी दी गई है। इसके अलावा फोन में 6000mAh बैटरी, 50MP Sony कैमरा और MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर मिलता है। कंपनी ने इस फोन की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये रखी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Lava Aura Curve की कीमत और उपलब्धता

Lava Aura Curve के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। फोन को Him Silver और Ambar Blue कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है। कंपनी के अनुसार, इसे Lava के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा ज सकता है। दिलचस्प बात यह है कि सितंबर में लॉन्च हुए Lava Virat Curve के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत भी 23,999 रुपये है। वह Ellora Slate, Heritage Indigo और Makrana Ivory कलर में लॉन्च किया गया था।

फोनए में मिलती है 3D Curved AMOLED डिस्प्ले और बैक पर छोटी डिस्प्ले

Lava Aura Curve में 6.67 इंच की Full-HD+ 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,100 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन के बैक कैमरा मॉड्यूल के नीचे मिनी डिस्प्ले भी मौजूद है। इस पर समय, बैटरी लेवल, नोटिफिकेशन और कस्टम मैसेज देखे जा सकते हैं।

Dimensity 7100 प्रोसेसर और Android 16 से लैस है फोन

परफॉर्मेंस के लिए फोन में 6nm MediaTek Dimensity 7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है, इसमें 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। Lava का दावा है कि इसका AnTuTu स्कोर 8 लाख से ज्यादा है। फोन Android 16 पर चलता है। इसके साथ ही कंपनी ने इस फोन को दो साल के OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

50MP Sony कैमरा और 6000mAh बैटरी से लैस

फोटोग्राफी के लिए 50MP Sony IMX752 सेंसर वाला डुअल AI रियर कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है। कंपनी के अनुसार, एक बार चार्ज करने पर 660 मिनट तक YouTube वीडियो देखे जा सकते हैं। ड्यूरेबिलिटी के लिए Lava Aura Curve में MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और डस्ट और पानी के छींटों से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग भी दी गई है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy F70 vs OnePlus N6: डिस्प्ले, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile