HMD Vibe 2 Max की डिटेल्स लीक.. मिलेगा 108MP कैमरा, 50MP सेल्फी और 6000mAh बैटरी

HIGHLIGHTS

HMD Vibe 2 Max में 6.78 इंच की FHD+ डिस्प्ले मिलने की संभावना है।

फोन में 108MP रियर कैमरा, 50MP सेल्फी कैमरा भी दिया जाने वाला है।

HMD का यह फोन 6000mAh बैटरी से लैस है, इसमें 33W चार्जिंग सपोर्ट और IP64 रेटिंग भी मिलने वाली है।

HMD Vibe 2 Max की डिटेल्स लीक.. मिलेगा 108MP कैमरा, 50MP सेल्फी और 6000mAh बैटरी

HMD अपने Vibe 2 स्मार्टफोन लाइनअप में एक और नया मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस बार कंपनी HMD Vibe 2 Max फोन को लॉन्च करने वाली है, फोनए के लॉन्च से पहले ही इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आई है। इस फोन में 108MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा 50MP का सेल्फी कैमरा भी इस फोन में मिलने वाला है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

HMD Vibe 2 Max का डिजाइन और डिस्प्ले

टिप्स्टर smashx_60 ने X पर फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। लीक इमेज आदि से फोन के डिजाइन आदि की जानकारी सामने आ रही है, फोन का डिजाइन कुछ कुछ HMD Vibe 2 Pro से मिलता-जुलता नजर आ रहा है। इसमें 6.78 इंच की FHD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी।

108MP कैमरा और Unisoc T9100 प्रोसेसर से लैस होगा फोन

फोटोग्राफी के लिए HMD Vibe 2 Max में 108MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा होने की संभावना जताई जा रही है, वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T9100 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके साथ 8GB तक रैम और 256GB स्टोरेज भी मिलने वाली है।

6000mAh बैटरी और 33W चार्जिंग क्षमता

HMD Vibe 2 Max में 6000mAh बैटरी मिल सकती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा फोन में डुअल स्पीकर, 5G कनेक्टिविटी, Bluetooth 5.2 और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की संभावना है। फोन को डस्ट और पानी से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग भी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: Oppo K14 Plus vs Nothing Phone 4b vs Moto G Max: डिजाइन, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile