Oppo K14 Plus vs Nothing Phone 4b vs Moto G Max: डिजाइन, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना

Oppo K14 Plus vs Nothing Phone 4b vs Moto G Max: डिजाइन, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और OPPO K14 Plus 5G, Nothing Phone 4b और Moto G Max के बीच कन्फ्यूज हैं, तो आज हम इन तीनों स्मार्टफोन्स की आपस में तुलना करने वाले हैं, जो आपके काफी काम आ सकती है। तीनों फोन्स में दमदार डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, बेहतर कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, एक ही प्राइस सेगमेंट में आने के बावजूद इनके स्पेक्स और फीचर्स में काफी अंतर देखने को मिलते हैं। आइए तीनों की तुलना करके जानते हैं कौन किस मामले में आगे निकलता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Oppo K14 Plus vs Nothing Phone 4b vs Moto G Max

डिजाइन और डिस्प्ले

Oppo K14 Plus में 6.77 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,772×1,272 पिक्सल है। इसमें अडैप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है, जबकि अधिकतम रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसका वजन 207 ग्राम और मोटाई 8.4mm है।

Nothing Phone (4b) में भी 6.77 इंच की स्क्रीन मिलती है, लेकिन इसमें Samsung Super AMOLED पैनल दिया गया है। डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1,080×2,344 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें 1,000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 480Hz PWM डिमिंग और 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए AGC DT-Star 2 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन के पिछले हिस्से पर 45 मिनी-LED वाला Glyph Bar इंटरफेस मिलता है, जो इसे अलग पहचान देता है। यह फोन करीब 210 ग्राम वजनी और 8.6mm मोटा है।

वहीं, Moto G Max में 6.72 इंच की FHD+ LCD स्क्रीन है। इसका रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट भी 120Hz है। डिस्प्ले 1,050 निट्स तक की HBM ब्राइटनेस और 391ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आती है। इसमें Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है। फोन का वजन 213 ग्राम और मोटाई 8.6mm है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Oppo K14 Plus में MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.5GHz है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G615 MC2 GPU मिलता है। फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का विकल्प है। यह Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलता है।

Nothing Phone (4b) में 4nm टेक्नोलॉजी पर बना Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Adreno 810 GPU, Qualcomm Hexagon NPU, Qualcomm AI Engine और Spectra इमेज सिग्नल प्रोसेसर मिलता है। फोन में 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 4,400 वर्ग मिलीमीटर का हीट डिसिपेशन एरिया वाला वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है। कंपनी ने इसके लिए तीन साल के OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

दूसरी ओर, Moto G Max में 4nm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 6GB LPDDR5X RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन में Motorola का RAM Boost फीचर भी है, जिसकी मदद से स्टोरेज का इस्तेमाल करके वर्चुअल RAM को 24GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 16 पर आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी दो Android OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Oppo K14 Plus में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो 2-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा भी दिया गया है, जिसका इस्तेमाल पोर्ट्रेट मोड में डेप्थ मैपिंग के लिए होता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Nothing Phone (4b) में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जिसमें f/1.8 अपर्चर, OIS, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) और ऑटोफोकस की सुविधा दी गई है। इसमें 1/2.76 इंच का Samsung सेंसर मिलता है। इसके साथ 119.5 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन 4K रिजॉल्यूशन पर 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

Moto G Max में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर मिलता है। इसके साथ f/2.2 अपर्चर और 119.5 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो इन तीनों फोन में सबसे ज्यादा मेगापिक्सल वाला सेल्फी कैमरा है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी क्षमता के मामले में Oppo K14 Plus सबसे आगे है। इसमें 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, फोन में 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है, जिससे कम्पैटिबल डिवाइस या एक्सेसरीज को चार्ज किया जा सकता है।

Nothing Phone (4b) में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि फोन को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब 80 मिनट लगते हैं।

वहीं, Moto G Max में 7,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 30W TurboPower चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, फोन एक बार चार्ज करने पर 63 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है।

भारत में कीमत

भारत में Oppo K14 Plus तीन RAM और स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है। वहीं, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 32,999 रुपये में आता है। इसके टॉप वेरिएंट में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत 35,999 रुपये है।

Nothing Phone (4b) की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है। इस कीमत में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। वहीं, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है।

Moto G Max इन तीनों में सबसे किफायती विकल्प है। भारत में इसका 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला सिंगल वेरिएंट 27,999 रुपये में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: Apple का 28 अक्टूबर को बड़ा इवेंट, पहली बार लॉन्च कर सकता है ये यूनीक डिवाइस, चौंका देगी कीमत

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile