Apple का 28 अक्टूबर को बड़ा इवेंट, पहली बार लॉन्च कर सकता है ये यूनीक डिवाइस, चौंका देगी कीमत
Apple का Pro and Tell इवेंट 28 अक्टूबर को होने जा रहा है। इसमें नए MacBooks लॉन्च किए जा सकते हैं।
MacBook Pro में पहली बार Touchscreen, OLED डिस्प्ले और Dynamic Island मिल सकता है।
नए MacBook Pro की शुरुआती कीमत इंडिया में लगभग 3.6 लाख रुपये हो सकती है।
Apple अपने MacBook यूजर्स को एक ऐसा सरप्राइज देने की तैयारी में है। कंपनी 28 अक्टूबर को ‘Pro and Tell’ इवेंट का आयोजन करने वाली है। इस इवेंट में नए Macs और अपग्रेडेड iPad mini के साथ पहली बार Touchscreen MacBook Pro लॉन्च किया जा सकता है? रिपोर्ट्स की मानें तो Apple अपने प्रीमियम लैपटॉप के डिजाइन और डिस्प्ले को भी अपग्रेड करने के साथ ही इसमें कई बदलाव कर सकता है। हालांकि, इस बार कंपनी पारंपरिक लॉन्च इवेंट की जगह नए प्रोडक्ट्स की जानकारी प्रेस रिलीज के माध्यम से शेयर कर सकती है।
SurveyMacBook Pro में पहली बार मिलेगी Touchscreen?
अब तक Apple अपने MacBooks में Keyboard और Trackpad देता आया है, लेकिन नए MacBook Pro में Touchscreen सपोर्ट मिल सकता है? यानी यूजर्स स्क्रीन को छूकर भी लैपटॉप इस्तेमाल करने का मौका भी मिलने वाला है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके लिए macOS में भी बदलाव किए जा रहे हैं। स्क्रीन पर बड़े कंट्रोल्स और टच के हिसाब से तैयार मेन्यू मिल सकते हैं।
OLED डिस्प्ले और Dynamic Island भी देखने को मिल सकता है!
नया MacBook Pro 14-इंच और 16-इंच OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इससे बेहतर कलर्स, डीप ब्लैक और कॉन्ट्रास्ट मिलने की उम्मीद है। Apple मौजूदा डिस्प्ले नॉच की जगह Dynamic Island जैसा कटआउट भी दे सकती है। इसके अलावा लैपटॉप पहले के मुकाबले ज्यादा पतला और हल्का भी किया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए M5 Pro और M5 Max चिपसेट मिलने की उम्मीद है। यानी इस बार M6 Pro और M6 Max की जगह मौजूदा जनरेशन के चिपसेट ही इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
3.6 लाख रुपये तक हो सकती है कीमत?
Touchscreen और OLED जैसे अपग्रेड्स की वजह से नए MacBook Pro की कीमत करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ाई जा सकती है। रिपोर्ट में भारत में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 3.6 लाख रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है? हालांकि, यह आधिकारिक कीमत नहीं है। अभी के लिए कीमत को लेकर केवल और केवल कयास ही लगाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy F70 5G VS OnePlus N6 5G: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
