BSNL के लाखों यूजर्स की निकल पड़ी.. अब इस दिन तक मिलेगा कंपनी का मात्र 51 रुपये का प्लान
BSNL का 51 रुपये की कीमत वाला प्लान अब कुछ समय के लिए और मिलने वाला है।
BSNL के 51 रुपये वाले प्लान को 30 सितंबर तक खरीदा जा सकता था।
अब BSNL का 51 रुपये का प्लान 31 अक्टूबर तक मिलने वाला है।
अगर आप नया SIM कार्ड लेने की सोच रहे हैं, तो सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL का एक खास ऑफर आपके काम आ सकता है। कंपनी ने अपने 51 रुपये वाले प्रीपेड ऑफर की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है, अब यह डेट 31 अक्टूबर हो गई है। इसके पहले यह ऑफर 30 सितंबर तक मिल रहा था, लेकिन फेस्टिव सीजन को देखते हुए इसे आगे बढ़ाया गया है। खास बात यह है कि सिर्फ 51 रुपये में नए ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS जैसे फायदे मिल रहे हैं। इतना ही नहीं, SIM कार्ड भी फ्री दिया जा रहा है।
Survey51 रुपये में पूरे 28 दिन मिलते रहेंगे ये बेनेफिट
BSNL का यह खास प्लान नए ग्राहकों के लिए पेश किया गया है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। यानी पूरी वैलिडिटी के लिए कुल 56GB डेटा मिल रहा है। इसके अलावा देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री SMS की सुविधा दी जा रही है। प्लान में फ्री नेशनल रोमिंग भी शामिल है, जिससे ग्राहक देश के अलग-अलग हिस्सों में भी इस नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
BSNL ने अपने आधिकारिक X अकाउंट के जरिए ऑफर को 31 अक्टूबर तक बढ़ाने की जानकारी दी है।
28 Din Tak Connection Chalta Rahega. #BSNLIndia #BSNLSelfCareApp #InternetForEveryone #DigitalLife #IndiaOnline #BSNLServices #SmartIndia #EverydayConnectivity #HamaraBSNL #frc51 https://t.co/nTHODbMpQW
— BSNL India (@BSNLCorporate) October 4, 2026
BSNL की 5G सर्विस को लेकर भी बड़ी तैयारी
सस्ते रिचार्ज ऑफर के साथ BSNL अपने नेटवर्क को अपग्रेड करने की दिशा में भी जोरों से काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी आने वाले महीनों में 5G सर्विस का ट्रायल शुरू कर सकती है। इसकी शुरुआत दिल्ली और मुंबई से होने की संभावना है। India Mobile Congress 2026 के दौरान BSNL के प्रिंसिपल जनरल मैनेजर विवेक दुआ ने भी 5G की तैयारियों के हिंट दिए थे।
यह भी पढ़ें: 10000mAh की बैटरी के साथ आने वाला है Redmi का ये तगड़ा फोन… मिलेगा गजब का डिजाइन
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
