Jio के इन 4 प्लान में फ्री में मिलती है ये खास सेवा! बेहद सस्ते में मनोरंजन का डबल डोज़

HIGHLIGHTS

Jio के 200, 500, 550 और 2,000 रुपये वाले प्लान में YouTube Premium का एक्सेस मिलता है।

500 रुपये के प्लान में रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड 5G और 28 दिनों की वैलिडिटी शामिल है।

2,000 रुपये वाले डेटा वाउचर में 365GB डेटा और 365 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है।

Jio के इन 4 प्लान में फ्री में मिलती है ये खास सेवा! बेहद सस्ते में मनोरंजन का डबल डोज़

अगर आप YouTube पर वीडियो देखना और गाने आदि सुनना पसंद करते हैं तो आपको विज्ञापनों से बचने के लिए अलग से YouTube Premium सब्सक्रिप्शन खरीदने की जरूरत नहीं है। अगर आप Reliance Jio के ग्राहक हैं तो आपको कुछ प्लांस के साथ यह सेवा और कई OTT का एक्सेस फ्री में मिल रहा है। लिस्ट में Reliance Jio के चार प्लांस हैं। कंपनी इन प्लांस को 200, 500, 550 और 2,000 रुपये के प्राइस में ग्राहकों को दे रही है। इन सभी रिचार्ज प्लांस में YouTube Premium और अन्य कई OTT प्लेटफॉर्म्स का subscription मिलता है। आइए अब जानते हैं कि इन सभी प्लांस में आपको कौन कौन से प्लांस में सबसे ज्यादा बेनेफिट मिलते हैं, यह भी हम जानने वाले हैं कि आखिर किस किस प्लान में आपको क्या मिलता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Jio के 500 रुपये के प्लान में क्या मिलता है?

Jio के 500 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी, डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड 5G, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं। इसके अलावा इस प्लान में YouTube Premium के अलावा Amazon Prime Video Mobile Edition और JioHotstar Mobile का एक्सेस मिलता है। इसके साथ साथ प्लान में JioTV ऐप के माध्यम से SonyLIV, ZEE5, SunNXT, Lionsgate Play, Discovery+, Kanchha Lannka, ETVWin, Chaupal, FanCode, Tarang Plus, Times Play और Hoichoi जैसे प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी फ्री में मिल रहा है।

इतना नहीं नहीं, प्लान में 1,000 से ज्यादा लाइव चैनल, JioAICloud पर 50GB फ्री स्टोरेज और 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, इसकी प्राइस को देखें तो यह अलग से 1,590 रुपये रुपये में खरीदा जा सकता है, लेकिन इस प्लान के साथ यह फ्री में दिया जा रहा है।

Jio का 2,000 रुपये वाले प्लान में क्या मिलता है?

Jio का 2,000 रुपये वाला प्लान एक डेटा वाउचर है, जो पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, इस प्लान में कुल 365GB डेटा का लाभ भी दिया जा रहा है। इसमें YouTube Premium और Amazon Prime Lite का एक्सेस दिया जा रहा है। प्लान में JioTV Mobile ऐप के माध्यम से SonyLIV, ZEE5, SunNXT, Lionsgate Play, Discovery+, FanCode, Hoichoi के अलावा कई OTT सेवाओं का एक्सेस फ्री में मिल रहा है।

200 और 550 रुपये वाले प्लान में क्या मिलता है?

Jio के 200 रुपये वाले डेटा वाउचर की वैलिडिटी 28 दिन है, जबकि 550 रुपये वाला वाउचर को कंपनी 84 दिनों की वैलिडीटी के लिए ऑफर कर रही है। दोनों में YouTube Premium और 2,000 रुपये वाले वाउचर जैसे OTT बेनिफिट्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: BSNL के लाखों यूजर्स की निकल पड़ी.. अब इस दिन तक मिलेगा कंपनी का मात्र 51 रुपये का प्लान

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile