एक तरफा प्यार, खतरनाक जुनून और लव ट्रायंगल, Obsession की याद दिला देगी ये सीरीज, IMDb रेटिंग 8
Obsession से मिलती-जुलती है 'इश्क़ा इश्क़ा' की कहानी।
सीरीज में लीड एक्ट्रेस को एक तरफा प्यार होता है।
IMDb पर सीरीज को 8 रेटिंग मिली है।
यूँ तो हिंदी सिनेमा में प्यार, रोमांस और दिली अहसास को लेकर कई रोमांटिक फिल्में बनी हैं, लेकिन इसके विपरीत में बात करें तो, ऐसी बहुत कम कहानियां बनाई गई हैं, जिसमें कोई एक इंसान प्यार में इतना पागल या कहें कि प्यार में इतना जुनूनी हो जाता है कि फिर वह किसी भी कीमत पर अपने इश्क को पाना चाहता है। वो अपने प्यार को पाने के लिए साम, दाम, दंड, भेद जैसे सभी पैतरे आज़माने को तैयार हो जाता है। प्रमुख मूवी ‘तेरे नाम’ में सलमान खान के किरदार राधे और ‘डर’ में शाह रुख के किरदार राहुल मेहरा जैसे कैरेक्टर्स के जरिए हिंदी फिल्मों में हमने हीरो को तो इस तरह के किरदारों में देख ही लिया है। लेकिन अब हेरोइनों की बारी है। हिंदी सिनेमा में हेरोइन द्वारा निभाए गए ऐसे किरदार शायद ही आपको मिलेंगे।
Surveyऑब्सेशन की याद दिला देगी प्राइम वीडियो की सीरीज
15 मई को रिलीज़ हुई Obsession को दर्शकों ने जी भर के प्यार दिया था। इस कहानी में लीड हीरोइन के सिर पर प्यार का जुनून सवार था। उसका एकतरफा प्यार धीरे-धीरे इतना खौफनाक बन जाता है कि बात खून-खराबे तक पहुंच जाती है। निक्की को पाने की चाहत में बेअर जो कदम उठा लेता है, उसका अंजाम शायद ही उसने कभी सोचा होगा। अगर आप भी ऑब्सेशन (Obsession) की कहानी से प्रभावित हुए हैं, तो आपको प्राइम वीडियो की ‘इश्का-इश्का’ (Ishqa Ishqa) भी जरूर पसंद आएगी। क्योंकि इसकी कहानी में भी लीड एक्ट्रेस को एकतरफा प्यार होता है जिसे पाने के लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
खौफनाक है सीरीज की कहानी
‘इश्का-इश्का’ की कहानी हैली के कैरेक्टर आरोही के ईर्द-गिर्द घूमती है जो कबीर से पूरी शिद्दत वाला प्यार करती है। समझदार होने के साथ-साथ आरोही बहुत भावुक भी है, जिस वजह से उसके बर्ताव का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है।कहानी का खौफनाक पहलू तब शुरू होता है जब कबीर अपनी गर्लफ्रेंड सुहानी (अनुष्का कौशिक) के साथ शांत जिंदगी बिता रहा होता है लेकिन इस बीच आरोही उसकी जिंदगी में वापस आती है और फिर इस लव ट्रायंगल का बेहद खौफनाक सफर शुरू होता है।
‘इश्का-इश्का’ के बारे में
प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई वेब सीरीज इश्का-इश्का को दो पार्ट्स में रिलीज़ किया गया है। दोनों पार्ट्स को मिलाकर इस सीरीज़ में टोटल 20 एपिसोड्स हैं। इस सीरीज़ का निर्देशन आर. अमित कुमार झा ने किया है, वहीं इसके राइटर राजेश बच्चानी हैं। इसमें हैली शाह, सत्यजीत दुबे और अनुष्का कौशिक ने अहम किरदार निभाए हैं। ये सीरीज़ अमेजन एमएक्स प्लेयर पर फ्री में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। IMDb पर इसे 8 रेटिंग मिली है।
यह भी पढ़ें: Vivo S2 FE vs Vivo S2 vs Vivo T5: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
