200MP के तीन-तीन कैमरा वाला Oppo Phone इंडिया में लॉन्च..मिलेगी 8000mAh की बैटरी और धाकड़ प्रोसेसर
Oppo Find X10 के साथ साथ Oppo Find X10 Pro Max को इंडिया में लॉन्च कर दिया है।
Oppo Find X10 Pro Max में कंपनी ने 200MP का कैमरा दिया है।
Oppo के दोनों ही फोन्स की कीमत रईसों वाली है!
OPPO अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप के साथ इंडिया के बाजार में धमाका कर चुकी है। इंडिया के बाजार में कंपनी ने अपने OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max को लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन खासतौर पर कैमरा और परफॉर्मेंस पर फोकस करते हैं। इनमें Hasselblad ब्रांडिंग वाले कैमरे, MediaTek के पावरफुल प्रोसेसर और 8000mAh की बड़ी बैटरी नजर आती है। इसके अलावा सबसे बड़ी बात को अगर देखा जाए तो Find X10 Pro Max के तीन 200MP कैमरा मिलते हैं, यानि इस फोन में कुल 600MP का कैमरा सेटअप है।
SurveyOPPO Find X10 में क्या खास है?
OPPO Find X10 में 6.59-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Crystal Guard Glass और अनलॉकिंग के लिए 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी इस फोन में देखने को मिलता है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर, 12GB LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज दिया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP प्राइमरी, 200MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा इस फोन में मिल जाता है।

Find X10 Pro Max में तीन 200MP के कैमरा
सीरीज का सबसे पावरफुल मॉडल OPPO Find X10 Pro Max है। इसमें 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर इस फोन में मिल जाता है। इसके अलावा इस फोन में 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है।

इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका ट्रिपल 200MP कैमरा सिस्टम है। इसमें 200MP प्राइमरी, 200MP अल्ट्रावाइड और 200MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इतना ही नहीं, सेल्फ़ी के लिए फोन में आपको एक 50MP का कैमरा सेटअप मिलता है।
8000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग से लैस दोनों फोन
OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max दोनों में 8000mAh बैटरी मिलती है। इसके साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी आपको मिल जाता है। दोनों स्मार्टफोन वायर्ड और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करते हैं। सॉफ्टवेयर के लिए इनमें Android 17 के साथ ColorOS मिल जाता है।

रईसों वाली है दोनों ही Oppo Phones की कीमत?
OPPO Find X10 सीरीज का भारत में लॉन्च किया जा चुका है। Oppo Find X10 को कंपनी ने 12GB रैम और 256GB मॉडल को 1,39,999 रुपये में लॉन्च किया है, इस फोन के 12GB रैम और 512GB स्टॉरिज मॉडल की कीमत 1,69,999 रुओए है। दूसरी ओर, अगर Oppo Find X10 Pro Max के प्राइस को देखा जाए तो यह फोन 12GB रैम और 512GB स्टॉरिज मॉडल में 1,99,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च हुआ है। दोनों ही फोन को इंडिया के बाजार में 29 अक्टूबर से उपलब्ध करा दिया जाने वाला है।
यह भी पढ़ें: iPhone 18 के लिए करना होगा लंबा इंतजार! 99,900 रुपये हो सकती है कीमत, मिलेंगे 48MP कैमरा और A20 प्रोसेसर!
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
