Vivo X500 E के फीचर्स लीक, देखें क्या है लॉन्च टाइमलाइन.. सम्पूर्ण जानकारी और कीमत की डिटेल्स भी
vivo X500 E को vivo V80 का रीब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है, हालांकि कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
Google Play Console लिस्टिंग के अनुसार, फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है।
vivo X500 E में 7500mAh बैटरी होने की भी जानकारी मिल रही है।
Vivo अपनी फ्लैगशिप X-सीरीज में एक नए फोन को जोड़ सकता है। असल में, कंपनी का अपकमिंग vivo X500 E पिछले कुछ समय से चर्चा में है, हालांकि, अब एक नए लीक से फोन के लॉन्च की टाइमलाइन का भी हिंट मिल रहा है। Amazon Italy पर कुछ ऐसे स्मार्टफोन केस लिस्ट हुए हैं, जिन्हें vivo X500 E और vivo V80 दोनों के साथ कम्पैटिबल बताया जा रहा है। इससे चर्चा और भी ज्यादा हो जा रही है कि कंपनी अपने मौजूदा Vivo V80 में कुछ बदलाव करके इसे एक नए नाम से लॉन्च कर सकती है। ऐसा भी माना जा रहा है कि इस फोन को Vivo X500 E के तौर पर एंट्री मिल सकती है। आइए जानते हैं कि नए लीक में फोन को लेकर क्या जानकारी सामने आ रही है और इस फोन का प्राइस क्या हो सकता है?
Surveyक्या vivo V80 ही Vivo X500 E के तौर पर फिर से लॉन्च होगा?
Amazon Italy पर सामने आई थर्ड-पार्टी केस लिस्टिंग में vivo X500 E और vivo V80 दोनों के नाम दिए गए हैं। इससे यह भी हिंट मिलता है कि इन स्मार्टफोन्स का डिजाइन और डाइमेंशन एकदम एक जैसा ही होने वाला है। ऐसा भी कह सकते हैं कि दोनों में एक ही फोन केस को इस्तेमाल किया जा सकता है। अब ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन एक दूसरे से कितने मिलते जुलते होने वाले हैं। हालांकि, सिर्फ एक जैसा फोन केस इस्तेमाल होने का यह भी मतलब नहीं है कि दोनों ही फोन्स के स्पेक्स और फीचर भी एक जैसे होने वाले हैं! अभी तक के लिए कंपनी ने X500 E के डिजाइन या रीब्रांडिंग को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई भी घोषणा नहीं की है।
फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर होने की उम्मीद
पहले सामने आई Google Play Console लिस्टिंग के अनुसार, vivo X500 E में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है। यही प्रोसेसर vivo V70 और Vivo V80 में भी देखा जा चुका है। इसके मुकाबले इस साल लॉन्च हुए vivo X300 E में ज्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। ऐसे में, ऐसा भी माना जा रहा है कि Vivo V80 और Vivo X500 E एक ही जैसी परफॉरमेंस भी देने वाले हैं?
बैटरी में हो सकते हैं बड़े बदलाव?
बैटरी को देखा जाए तो ऐसा माना जा रहा है, या लीक आदि के अनुसार, vivo X500 E में 7500mAh बैटरी मिल सकती है, जबकि Vivo V80 में एक 7200mAh की बैटरी मिलती है। इसका मतलब है कि दोनों ही फोन्स की बैटरी एक दूसरे से अलग अलग होने वाली है। बैटरी की पुष्टि भी अभी के लिए आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है।
कैमरा और डिस्प्ले को लेकर भी सामने आए लीक?
vivo X500 E के कैमरा और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस फिलहाल सामने नहीं आए हैं। हालांकि, इससे पहले लॉन्च हुए X300 E में 6.59-इंच डिस्प्ले, 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया था। इसका डिजाइन V70 से मिलता-जुलता था, लेकिन प्रोसेसर और बैटरी में अंतर था।
ऐसे में X500 E भी Vivo V80 के डिजाइन के साथ कुछ अलग हार्डवेयर फीचर्स से लैस होकर लॉन्च किया जा सकता है?
vivo X500 E की कितनी होगी कीमत?
फिलहाल X500 E की कीमत या लॉन्च डेट की जानकारी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इंडिया के बाजार में vivo V80 की शुरुआती कीमत 63,000 रुपये के आसपास है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है।
वहीं, vivo V70 को 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ 46,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। अब देखना होगा कि vivo अपने नए X500 E को किस कीमत और किन अपग्रेड्स पर लॉन्च कर सकता है।
यह भी पढ़ें: Lava Aura Curve vs Vivo T5x vs Motorola Edge 60 Fusion: डिस्प्ले, बैटरी, स्पेक्स और कीमत की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
