Infinix GT 50 Pro इंडिया में लॉन्च, कीमत देख घूम जाएगा दिमाग

HIGHLIGHTS

Infinix GT 50 Pro को इंडिया के बाजार में एंट्री मिल चुकी है।

Infinix GT 50 Pro को गेमिंग के शौकीनों के लिए लॉन्च किया गया है।

Infinix के फोन में MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर मिलता है।

Infinix GT 50 Pro इंडिया में लॉन्च, कीमत देख घूम जाएगा दिमाग

Infinix ने लंबे समय के बाद ही सही लेकिन इंडिया के बाजार में अपने नए गेमिंग फोन Infinix GT 50 Pro को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार सिर्फ पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी पर ही फोकस नहीं किया है, बल्कि कंपनी ने इस बार गेमिंग अनुभव को अलग ही लेवल पर पहुंचाया है। असल में, इस फोन के साथ गेमिंग एक्सेसरीज़ भी पेश की गई हैं। इंफीनिक्स के फोन में 144Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर और 6500mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी की ओर से ग्राहकों को एक अच्छी डील भी देने का वादा किया है। कंपनी ने लॉन्च ऑफर के तौर पर ग्राहकों को 24,999 रुपये की गेमिंग एक्सेसरीज़ इस फोन के साथ फ्री देने की बात कही है। इसका मतलब है कि अगर आप इस फोन को लेते हैं तो इसके साथ आने वाले अन्य प्रोडक्टस को आपको लॉन्च ऑफर के तौर पर अलग से खरीदने की जरूरत नहीं है। कंपनी ने यह नहीं बताया है कि लॉन्च ऑफर कितने लोगों तक सीमित है। आइए अब Infinix के इस गेमिंग फोन की कीमत देखते हैं, जिसकी कहरच इंटरनेट पर बड़े पैमाने पर हो रही है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Infinix GT 50 Pro का इंडिया प्राइस और अन्य डिटेल्स

Infinix GT 50 Pro को इंडिया में एंट्री मिल चुकी है। इस फोन के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत कंपनी ने 69,999 रुपये तय की है। फोन को Black Abyss और Red Blaze कलर में खरीदा जा सकता है। इस फोन को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो आप इसे Flipkart से खरीद सकते हैं। लॉन्च ऑफर के तौर पर चुनिंदा बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर ग्राहकों को 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलने वाला है। इसके अलावा 3,611 रुपये प्रति महीने से No-Cost EMI में फोन को खरीद जा सकता है। इसके अलावा 6,999 तक Infinix Reward Points और 1 रुपये में JioGames Pro Pass का ऑफर भी फोन के साथ दिया जा रहा है। फोन के स्पेक्स और फीचर आदि पर एक नजर डालते हैं।

डिस्प्ले और गेमिंग ट्रिगर्स की फुल डिटेल्स

फोन में 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस से लैस है। इसमें आपको 2800Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग सपोर्ट भी मिलता है। स्क्रीन पर Gorilla Glass 7i की सुरक्षा भी कंपनी दे रही है। गेमिंग के लिए इस फोन में Open-Cut Pressure-Sense GT Triggers दिए गए हैं, जो 10 प्रेशर लेवल सपोर्ट से लैस हैं। इनका इस्तेमाल गेम कंट्रोल के साथ ऐप ओपन करने और मीडिया प्लेबैक के लिए भी किया जा सकता है।

परफॉरमेंस और कूलिंग सिस्टम के लिए फोन में क्या है?

Infinix GT 50 Pro में 4nm प्रोसेस पर निर्मित MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है, इसमें इसके अलावा Mali-G720 MC7 GPU, 12GB LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज भी शामिल है। फोन Android 16 पर चलता है और कंपनी ने इसमें XOS 16 की लेयर को भी शामिल किया है। गेमिंग के दौरान टेम्परेचर को कंट्रोल में रखने के लिए इस फोन में HydroFlow Liquid Cooling Architecture भी मिलता है।

50MP कैमरा और 6500mAh बैटरी

फोटोग्राफी के लिए फोन में OIS वाला 50MP प्राइमरी कैमरा मिलता है, इस फोन में 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलता है, इसके अलावा इस फोन में 13MP फ्रंट कैमरा भी मिलता है। इसमें 6500mAh बैटरी मिलती है, इसमें 45W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा फोन में 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। इतना ही नहीं, फोन में IP64 रेटिंग, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और NFC का सपोर्ट भी कंपनी दे रही है।

24,999 रुपये का गेमिंग पैक फ्री में

लॉन्च ऑफर के तौर पर कंपनी GT 50 Pro Gaming Ecosystem फ्री में ग्राहकों को दे रही है। इसमें GT NX Controller, GT NX Station और Cooling Fan cum Charger जैसी एक्सेसरीज मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: Honor X9e Pro vs Redmi Note 17 Pro: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile