Apple का नया iPad mini भारत में हुआ लॉन्च.. A20 Pro प्रोसेसर के साथ मिलेंगे ये खास फीचर, देखें इंडिया प्राइस

HIGHLIGHTS

Apple के नए iPad mini की इंडिया के बाजार में एंट्री हो चुकी है। फोन की सेल 6 नवंबर से होने वाली है।

टैबलेट में 8.5-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले के साथ A20 Pro प्रोसेसर मिलता है।

नए iPad mini में IP67 रेटिंग, Wi-Fi के अलावा अपग्रेडेड कैमरे मिलते हैं।

Apple का नया iPad mini भारत में हुआ लॉन्च.. A20 Pro प्रोसेसर के साथ मिलेंगे ये खास फीचर, देखें इंडिया प्राइस

Apple ने इंडिया के मार्केट में अपने नए iPad mini को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस छोटे साइज़ वाले टैबलेट में कई अपग्रेड करके इसे लॉन्च किया है। नए iPad mini में पहले से बड़ी OLED डिस्प्ले मिलती है, इसे पावरफुल A20 Pro प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है और इसमें बहुत से एडवांस AI फीचर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं, कंपनी ने पहली बार इसमें पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP67 रेटिंग को भी शामिल किया है, इंडिया के बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 82,900 रुपये है। आइए इस टैबलेट के फीचर और प्राइस को करीब से जानते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Apple iPad mini का इंडिया प्राइस और सेल डिटेल्स

Apple iPad Mini को कई अलग अलग मॉडल्स में पेश किया गया है। इसका 128GB स्टोरेज मॉडल 82,900 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ है, यह इसका वाई-फ़ाई मॉडल है। इसके साथ ही अगर आप वाई-फ़ाई और सेलुलर मॉडल को खरीदना चाहते हैं तो 1,00,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 256GB स्टोरेज मॉडल को कंपनी ने 94,900 रुपये रुपये के प्राइस में लॉन्च किया है, इसके अलावा अगर आप इसके 512GB स्टोरेज मॉडल को खरीदना चाहते हैं तो इसे 1,18,900 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है। टैबलेट के लिए प्री-ऑर्डर 28 अक्टूबर को रात 10:40 PM से शुरू होने वाले हैं, इसके बाद सेल 6 नवंबर से होगी। कंपनी ने इस टैबलेट को Midnight और Starlight कलर ऑप्शंस में पेश किया है।

छोटी बॉडी में बड़ी OLED डिस्प्ले मौजूद

नए iPad mini में 8.5-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलती है, डिस्प्ले में 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 20,00,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो मिलता है। इसके अलावा तेज रोशनी में स्क्रीन पर पड़ने वाले रिफ्लेक्शन को कम करने के लिए Nano-Texture डिस्प्ले भी उपलब्ध है।

A20 Pro प्रोसेसर से मिलेगी दमदार परफॉरमेंस

Apple ने नए iPad mini में 2nm प्रोसेस पर बने A20 Pro प्रोसेसर को शामिल किया है। इसके अलावा टैबलेट की मोटाई महज 5.4mm है और इसमें IP67 डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिलती है।

कैमरा, AI और कनेक्टिविटी में दमदार है टैबलेट

वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP Center Stage कैमरे को लैंडस्केप कॉर्नर पर रखा गया है। बैक पर इसमें 12MP कैमरा मिलता है, जो 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। टैबलेट में Apple का Acoustic Display ऑडियो सिस्टम, Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और Thread सपोर्ट भी मिल जाता है। सेलुलर मॉडल में C2 मॉडेम मिलता है।

नया iPad mini iPadOS 27 पर चलता है और Apple Intelligence के एडवांस फीचर्स का सपोर्ट भी इसमें शामिल है। इनमें बेहतर Siri, स्क्रीन पर मौजूद जानकारी समझने और पर्सनल कॉन्टेक्स्ट के आधार पर मदद करने जैसी क्षमताएं शामिल हैं। इसके अलावा टैबलेट Apple Pencil Pro और Apple Pencil USB-C दोनों सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसके लिए नया Smart Folio कवर भी पेश किया है, जिसे अलग से खरीदना होगा।

यह भी पढ़ें: OPPO Find X10 Ultra में मिलेंगे तीन 200MP कैमरे? 100MP सेल्फी और 8500mAh बैटरी, देखें कब है लॉन्च

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile