Moto G77 Power की कीमत गिरी धड़ाम.. सस्ते में घर ले जाएँ 7000mAh की बैटरी वाला फोन

HIGHLIGHTS

Moto G77 Power को इस समय Flipkart पर सस्ते में खरीदा जा सकता है।

फोन के 8GB RAM वेरिएंट पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है।

Moto G77 Power में 7000mAh बैटरी, 50MP Sony कैमरा मिलता है।

Moto G77 Power की कीमत गिरी धड़ाम.. सस्ते में घर ले जाएँ 7000mAh की बैटरी वाला फोन

अगर आप 20 हजार रुपये से कम प्राइस में एक बड़ी बैटरी वाले फोन की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक बढ़िया मौका है। असल में, Motorola का एक बड़ी बैटरी वाला फोन इस समय Flipkart पर सस्ते में सेल किया जा रहा है। मोटोरोला के इस फोन को अभी जुलाई महीने में 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब इस फोन के 4GB रैम मॉडल को केवल 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। अगर आप इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए इसके स्पेक्स और फीचर आदि के बारे में आपको जानकारी दे देते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Moto G77 Power पर मिल रहा है धमाका डिस्काउंट

Moto G77 Power को जुलाई में सिर्फ 8GB RAM वेरिएंट के लिए 25,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब फोन के इस मॉडल को 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 8GB RAM मॉडल पर 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है, इसके बाद फोन को आप 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

7000mAh बैटरी के साथ आता है ये धाकड़ फोन

Moto G77 Power में 6.72-इंच Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट से लैस है। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर फोन में मिल रहा है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है, जो किसी भी नॉर्मल फोन के स्थान पर ज्यादा चलती है। इस बैटरी का साथ देने के लिए फोन में 30W वायर्ड चार्जिंग क्षमता मिलती है।

50MP Sony कैमरा से लैस है मोटोरोला का फोन

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony LYTIA-600 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है, सेल्फ़ी आदि के लिए फोन में एक 32MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है। मोटोरोला फोन Android 16 पर आधारित HelloUI पर काम करता है। कंपनी तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट और एक बड़ा Android OS का वादा भी इस फोन के साथ किया हुआ है।

क्या 18,999 रुपये में खरीद लेना चाहिए मोटोरोला का फोन?

अगर आप केवल और केवल एक बड़ी बैटरी वाले फोन की तलाश में हैं तो आपको इस फोन के साथ जाना चाहिए। इसमें एक अच्छी डिस्प्ले और कैमरा भी आपको मिलता है। हालांकि, इस कीमत में 6GB RAM वाला Tecno Spark 50s एक अच्छा ऑप्शन आपके लिए हो सकता है। लेकिन आपको अपनी जरूरत के हिसाब से ही फोन को चुनना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Smartphone Launch This Week: Infinix GT 50 Pro, से लेकर 9000mAh बैटरी वाला iQOO और Samsung फोन्स तक होंगे लॉन्च, देखें लिस्ट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile