150 साल पुराने श्राप की खौफनाक कहानी, धमाका है 2 घंटे 34 मिनट की ये माइथोलॉजिकल थ्रिलर, IMDb पर 7.9 रेटिंग

HIGHLIGHTS

माइथोलॉजिकल थ्रिलर पर आधारित है इस मूवी की कहानी।

IMDb पर इसे 7.9 रेटिंग मिली है।

इस मूवी का निर्देशन संतोष जगर्लापुडी ने किया है।

150 साल पुराने श्राप की खौफनाक कहानी, धमाका है 2 घंटे 34 मिनट की ये माइथोलॉजिकल थ्रिलर, IMDb पर 7.9 रेटिंग

अगर आपकी रूचि इतिहास के कॉन्सेप्ट वाली या सदियों पुरानी कहानियों वाली फिल्में देखने में है, तो आपके लिए एक खुशखबरी है, क्योंकि आज हम आपके लिए एक ऐसी ही माइथोलॉजिकल मूवी लेकर आए हैं। आज जिस फिल्म के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वो पिछले महीने रिलीज़ हुई एक माइथोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में राजपरिवार पर एक श्राप है जिसकी कहानी को इस फिल्म में दर्शाया गया है। कोई इसे दैवीय शक्ति का प्रकोप मानता है, तो कोई इसके पीछे छिपी साजिश को समझने की कोशिश करता है। आइए जानते हैं कि आखिर इस फिल्म की कहानी क्या है और इसे देखने की वजह क्या हो सकती है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या है फिल्म का नाम?

हम जानते हैं की आप इस मूवी का नाम जानने के लिए पूरी तरह से बेताब बैठे हैं, इसीलिए हम आपको बता दें की यहां हम फिल्म ‘महेंद्रगिरी वाराही’ (Mahendragiri Vaaraahi) की बात कर रहे हैं। इस फिल्म को IMDb पर 7.9 रेटिंग मिली है। इसका निर्देशन संतोष जगर्लापुडी ने किया है। वहीं सुमंत ने इस मूवी में लीड रोल प्ले किया है।

खौफनाक है कहानी

इस फिल्म की कहानी सिद्धार्थ (सुमंत) के इर्द-गिर्द बुनी गई है। सिद्धार्थ एक नास्तिक यूट्यूबर है जो अंधविश्वासों पर सवाल उठाता है और हर घटना के पीछे तर्क तलाशने में विश्वास रखता है। लेकिन जब उसके भाई की रहस्यमयी मौत हो जाती है, तो वह इस मामले की सच्चाई जानने के लिए महेंद्रगिरी गांव पहुंचता है। यहां मान्यता है कि राजपरिवार पर करीब 150 साल पुराना मां वाराही का श्राप है। कहा जाता है कि इस परिवार के पुरुषों की 33 साल की उम्र में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो जाती है। गांव के लोग इसे देवी का श्राप मानते हैं, लेकिन सिद्धार्थ इस बात को स्वीकार नहीं करता। वह पता लगाने की कोशिश करता है कि इन मौतों के पीछे कोई दैवीय शक्ति है या फिर किसी इंसान की सोची-समझी साजिश।

कहां देखें यह फिल्म?

यह फिल्म इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। अगर आपको हिंदी में यह फिल्म देखनी है तो आपको सबटाइटल्स के साथ यह फिल्म देखनी पड़ेगी क्योंकि इसका हिंदी ऑडियो नहीं है।

यह भी पढ़ें: Panchayat Season 5 OTT Release: कब और कहां देख पाएंगे पंचायत का नया सीजन? जानें प्लॉट, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स


Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile