Jio का सबसे तगड़ा ब्रॉडबैंड प्लान! सालभर मिलेगा अनलिमिटेड डेटा, ढेरों OTT ऐप्स, एक्स्ट्रा वैलिडिटी का भी फायदा

Jio का सबसे तगड़ा ब्रॉडबैंड प्लान! सालभर मिलेगा अनलिमिटेड डेटा, ढेरों OTT ऐप्स, एक्स्ट्रा वैलिडिटी का भी फायदा

Jio Yearly Broadband Plan: अगर आप घर के लिए ऐसा ब्रॉडबैंड प्लान तलाश रहे हैं, जिसमें तेज इंटरनेट के साथ टीवी चैनल और OTT प्लेटफॉर्म का भी फायदा मिले, तो आज हम आपको Jio के एक ऐसे सालाना प्लान के बारे में बताएंगे जिसमें 150Mbps की इंटरनेट स्पीड, अनलिमिटेड डेटा और 1,000 से ज्यादा टीवी चैनलों का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, कंपनी कई OTT प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। प्लान की कीमत 11,988 रुपये है, हालांकि इस पर लागू GST अलग से देना होगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Jio के सालाना ब्रॉडबैंड प्लान के फायदे

Jio के इस प्लान की कीमत 11,988 रुपये है। प्रति महीने के हिसाब से देखा जाए तो यह 999 रुपये पड़ता है। यह एक लॉन्ग-टर्म प्लान है, जिसमें ग्राहकों को 360 दिनों की वैलिडिटी के साथ अतिरिक्त 30 दिनों का फायदा मिलता है। यानी कुल मिलाकर ग्राहकों को 390 दिनों तक प्लान का लाभ मिल सकता है। अगर आप हर महीने ब्रॉडबैंड रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं, तो यह प्लान एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि 11,988 रुपये की कीमत में GST शामिल नहीं है। इसलिए रिचार्ज की कुल लागत इससे अधिक होगी।

150Mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा

इस Jio ब्रॉडबैंड प्लान में ग्राहकों को 150Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है। अपलोड और डाउनलोड दोनों की स्पीड 150Mbps रहती है। इसके साथ अनलिमिटेड डेटा का फायदा भी दिया गया है।

इस स्पीड पर एक साथ कई डिवाइस में इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकता है। ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग, वर्क फ्रॉम होम, वीडियो कॉलिंग और सामान्य ऑनलाइन गेमिंग जैसी जरूरतों के लिए यह प्लान उपयोगी हो सकता है। हालांकि, वास्तविक स्पीड नेटवर्क की स्थिति, वाई-फाई राउटर और कनेक्टेड डिवाइस पर भी निर्भर करेगी। इंटरनेट के अलावा ग्राहकों को फ्री वॉयस कॉलिंग का फायदा भी मिलता है।

1,000 से ज्यादा टीवी चैनल और कई OTT सब्सक्रिप्शन

Jio के इस प्लान की एक बड़ी खासियत इसका एंटरटेनमेंट बेनिफिट है। इसमें 1,000 से ज्यादा ऑन-डिमांड टीवी चैनलों का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, ग्राहकों को Amazon Prime Lite, JioHotstar, Sony LIV और ZEE5 जैसे प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन भी मिलते हैं। Sun NXT, Hoichoi, Discovery+, Times Play, TarangPlus, Eros Now, Lionsgate Play, ShemarooMe और ETV Win जैसे प्लेटफॉर्म भी इसमें शामिल हैं।

हालांकि, सभी OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कंटेंट और सब्सक्रिप्शन की शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं जैसे, Amazon Prime Lite का बंडल सब्सक्रिप्शन दो साल के लिए वैध है। वहीं, ZEE5 के सब्सक्रिप्शन में प्रीमियम स्पोर्ट्स कंटेंट शामिल नहीं है।

क्या आपको यह प्लान लेना चाहिए?

अगर आपके घर में इंटरनेट के साथ लाइव टीवी और OTT कंटेंट का भी नियमित इस्तेमाल होता है, तो Jio का यह सालाना ब्रॉडबैंड प्लान लेना फायदे का सौदा हो सकता है। इसमें लंबी वैलिडिटी, 150Mbps की स्पीड, अनलिमिटेड डेटा और कई एंटरटेनमेंट बेनिफिट एक साथ मिलते हैं। हालांकि, रिचार्ज करने से पहले GST के साथ कुल कीमत, अपने क्षेत्र में उपलब्धता और OTT सब्सक्रिप्शन की शर्तों को चेक जरूर कर लें।

यह भी पढ़ें: Panchayat Season 5 OTT Release: कब और कहां देख पाएंगे पंचायत का नया सीजन? जानें प्लॉट, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile