Mirzapur Season 4 OTT Release: कब और कहां देख पाएंगे मिर्ज़ापुर का नया सीजन? जानें प्लॉट, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Mirzapur Season 4 OTT Release: कब और कहां देख पाएंगे मिर्ज़ापुर का नया सीजन? जानें प्लॉट, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Mirzapur Season 4 OTT Release: अली फजल, पंकज त्रिपाठी और श्वेता त्रिपाठी स्टारर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के अगले सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस साल सीरीज को लेकर चर्चा तेज रही है। इसकी एक बड़ी वजह ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की सफलता और चौथे सीजन को लेकर फैंस की बढ़ती उम्मीदें हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक नए सीजन की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। इस बीच, गोलू गुप्ता का किरदार निभाने वाली श्वेता त्रिपाठी ने एक हालिया बातचीत में अपने किरदार और सीरीज की आगे की कहानी को लेकर कुछ अहम बातें साझा की हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बन रही इस सीरीज के चौथे सीजन की स्क्रिप्ट पर काम जारी है। ऐसे में दर्शकों के मन में सवाल है कि गुड्डू पंडित और गोलू गुप्ता की कहानी किस दिशा में आगे बढ़ेगी और नया सीजन ओटीटी पर कब दस्तक देगा। आइए ‘मिर्जापुर सीजन 4’ से जुड़ी अब तक की सभी अहम जानकारियां जानते हैं।

Mirzapur Season 4: कब आएगा नया सीजन?

अमेजन प्राइम वीडियो ने अभी तक ‘मिर्जापुर सीजन 4’ की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरीज के प्रोडक्शन की टाइमलाइन 2027 की शुरुआत तक तय होने की उम्मीद है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो दर्शकों को नए सीजन के लिए 2027 के आखिर या फिर 2028 की शुरुआत तक इंतजार करना पड़ सकता है।

सीजन 3 की कहानी को आगे बढ़ाएगा सीज़न 4

‘मिर्जापुर सीजन 4’ की कहानी पिछले सीजन में हुई हिंसक घटनाओं के बाद आगे बढ़ने की उम्मीद है। तीसरे सीजन के बाद मिर्जापुर की सत्ता पर गुड्डू पंडित का नियंत्रण कहानी का एक अहम हिस्सा हो सकता है। हालांकि, उसके लिए इस ताकत को बनाए रखना आसान नहीं होगा। नए दुश्मनों और विरोधियों की एंट्री से उसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसे में सत्ता की लड़ाई और ज्यादा खतरनाक होने की संभावना है।

इसके अलावा, राजनीतिक समीकरण भी कहानी में अहम भूमिका निभा सकते हैं। जेपी यादव जैसे राजनीतिक किरदारों के साथ नए सिंडिकेट की मौजूदगी कहानी को एक नया मोड़ दे सकती है। वहीं, त्रिपाठी, त्यागी और पंडित परिवारों के बीच टकराव को लेकर भी दर्शकों की कई उम्मीदें हैं। कुछ फैन थ्योरीज में पुराने किरदारों की वापसी और बड़े टकराव की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इन घटनाक्रमों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Mirzapur: The Movie से भी जुड़ सकती है कहानी

‘मिर्जापुर सीजन 4’ को लेकर एक और अहम चर्चा फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से इसके संभावित कनेक्शन की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म और सीरीज के चौथे सीजन को एक साथ ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। दोनों की कहानी तीसरे सीजन के घटनाक्रमों के आगे बढ़ने वाली बताई जा रही है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का ओटीटी प्रीमियर 30 अक्टूबर 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होने की उम्मीद है।

Mirzapur Season 4 की संभावित कास्ट

‘मिर्ज़ापुर सीज़न 4’ की मुख्य स्टारकास्ट में अली फज़ल की गुड्डू पंडित के तौर पर, श्वेता त्रिपाठी की गोलू गुप्ता के तौर पर और पंकज त्रिपाठी की अखंडानंद ‘कालीन भैया’ त्रिपाठी की वापसी होने की पूरी पूरी उम्मीद है। इसके अलावा रसिका दुग्गल, विजय वर्मा और ईशा तलवार की वापसी की भी संभावना काफी ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: Panchayat Season 5 OTT Release: कब और कहां देख पाएंगे पंचायत का नया सीजन? जानें प्लॉट, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile