फोन खो जाने पर Vi देगा 25,000 रुपये? देखें क्या है, ये ऑफर और किन लोगों को मिलेगा
Vi की ओर से अपने ग्राहकों को एक खास तोहफा दिया जा रहा है।
अगर Vi के ग्राहकों का फोन खो जाता है तो उन्हें 25000 रुपये का फ्री इंश्योरेंस दिया जाने वाला है।
इस ऑफर का लाभ कुछ रिचार्ज प्लांस में दिया जा रहा है, इन प्लांस की कीमत 61 रुपये से शुरू होती है।
आज के समय में स्मार्टफोन खो जाना एक बड़ी परेशानी हो सकता है। असल में, फोन खो जाने से सबसे पहले तो हमारा डेटा चला जाता है और इसके अलावा हमारी जेब पर भी चपत लगती है। इस स्थिति में अगर कोई आपको इस फोन खो जाने पर कुछ आर्थिक मदद कर दे तो इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। असल में, टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) अपने ग्राहकों को कुछ ऐसे ही खास ऐड-ऑन पैक ऑफर कर रही है, जो इस खास मदद के साथ आते हैं।
Surveyइन प्लांस की शुरुआत 61 रुपये से होती है, इस प्लान में अगर आपका फोन खो जाता है तो आपकी मदद के लिए आपको 25,000 रुपये का इंश्योरेंस कवर दिया जाने वाला है। खास बात यह है कि कंपनी इन पैक में अतिरिक्त इंटरनेट डेटा भी दे रही है। हालांकि, इंश्योरेंस का पूरा फायदा लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी, आइए इनके बारे में सम्पूर्ण जानकारी आपको देते हैं।
Vi का 61 रुपये वाला प्लान: सबसे सस्ता इंश्योरेंस
Vi के 61 रुपये वाले ऐड-ऑन पैक में 30 दिनों के लिए 25,000 रुपये तक के मोबाइल इंश्योरेंस का कवर दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी 2GB अतिरिक्त डेटा भी इस प्लान में दे रही है, इसकी वैलिडीटी 15 दिनों की है। ध्यान रहे कि इस पैक में कॉलिंग या SIM की सर्विस वैलिडिटी नहीं मिलती है।
Vi का 201 रुपये वाला प्लान: 180 दिनों का कवर
अगर आपको ज्यादा समय के लिए इंश्योरेंस कवर का लाभ चाहिए तो आप कंपनी का 201 रुपये वाला पैक खरीद सकते हैं। इसमें मोबाइल खोने पर 25,000 रुपये तक का इंश्योरेंस कवर 180 दिनों तक मिलता है। साथ ही, 10GB एक्स्ट्रा डेटा भी इस प्लान का हिस्सा है, इसकी वैलिडीटी 30 दिनों की है।
Vi का 251 रुपये वाला प्लान: पूरे साल की सुरक्षा
Vi के 251 रुपये वाले पैक में 365 दिनों तक के लिए 25,000 रुपये का इंश्योरेंस कवर दिया जा रहा है। इस रिचार्ज में भी 10GB डेटा भी ग्राहकों को दिया जाता है, जिसकी वैलिडिटी 30 दिनों की है। हालांकि, इसमें भी अलग से कॉलिंग या सर्विस वैलिडिटी नहीं मिलती।
इंश्योरेंस क्लेम करने से पहले जान लें ये शर्तें
यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है। 25,000 रुपये तक का कवर मिलने का मतलब यह नहीं है कि फोन खोने पर हर ग्राहक को पूरे 25,000 रुपये मिलेंगे। इंश्योरेंस पार्टनर का SMS मिलने के 48 घंटे के अंदर अंदर रजिस्ट्रेशन पूरा करना जरूरी है। इसके बाद फोन की आपको दिए जाने वाली वैल्यू तय की जाएगी। असल में क्लेम कितना होने वाला है, यह बीमा कंपनी की शर्तों पर निर्भर करता है। इसलिए इनमें से कोई भी पैक खरीदने से पहले Vi ऐप या वेबसाइट पर इंश्योरेंस की शर्तें, क्लेम प्रक्रिया और अपने मौजूदा रिचार्ज की वैलिडिटी जरूर जांच लें।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
