Digit.in

WhatsApp पर फोटो एडिटिंग होगी और आसान! अब AI खुद बढ़ाएगा फोटो का बैकग्राउंड, iPhone यूजर्स को मिलने लगा नया फीचर?

Highlights

WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए एक नए फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है।

नया फीचर फ़ोटोज़ को 9:16 फॉर्मेट में बदल सकेगा।

यह फीचर iOS बीटा वर्जन 26.44.10.16 में चुनिंदा यूजर्स को मिल गया है।

WhatsApp पर फोटो एडिटिंग होगी और आसान! अब AI खुद बढ़ाएगा फोटो का बैकग्राउंड, iPhone यूजर्स को मिलने लगा नया फीचर?

WhatsApp पर स्टेटस लगाने के लिए कई बार अच्छी फोटो भी सही नहीं बैठती, क्योंकि उसका साइज़ छोटा या कभी कभी बड़ा होता है। ज्यादा दिक्कत उस समय आती है जब फोटो लैंडस्केप या स्क्वायर फॉर्मेट में हो। ऐसे में या तो फोटो क्रॉप करनी पड़ती है या किसी दूसरे ऐप की मदद लेकर इसके साइज़ को सही करना पड़ता है। हालांकि, अब व्हाट्सएप यह चाहता है कि उसके एप को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को इस समय से निकाल देना चाहिए। ऐसे में, WhatsApp अब Meta AI की मदद से फोटो का बैकग्राउंड बढ़ाने वाला नया फीचर जल्द ही लेकर आने वाली है। इस फएतउरे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह फोटो को खींचकर बड़ा करने के बजाय AI की मदद से उसके जरूरी हिस्सों को बढ़ा देने वाला है। आइए जानते हैं कि यह फीचर कैसे काम करने वाला है और यूजर्स को यह कब तक मिल जाएगा।

WhatsApp का नया AI Photo Expand फीचर कैसे करेगा काम?

WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp के Drawing Editor में Expand नाम से नया ऑप्शन ऐड किया जा रहा है। जब कोई यूजर चैट या स्टेटस पर फोटो शेयर करने के लिए उसका चुनाव करेगा तो एडिटिंग स्क्रीन पर उसे एक नया एडिटिंग ऑप्शन मिलने वाला है। इस फीचर को चुनने के बाद Meta AI फोटो को चेक करेगा और उसके अनुसार इसके बैकग्राउंड को बढ़ाने का काम करने वाला है। इसका सीधा स मतलब यह है कि किसी फोटो में पीछे का आसमान या दीवार अगर अधूरी दिखाई दे रही है, तो AI उससे मिलता-जुलता हिस्से उसमें जोड़कर उसे पूरा कर देने वाला है।

WhatsApp Status लगाने वालों को होगा फायदा?

नया टूल फोटो को 9:16 वर्टिकल फॉर्मेट में एक्सपैंड करेगा। यह फॉर्मेट मोबाइल की स्क्रीन पर स्टेटस दिखाने के लिए इस्तेमाल होता है। इससे स्क्वायर या लैंडस्केप फोटो को बिना ज्यादा क्रॉप किए फुल-स्क्रीन स्टेटस में बदला जा सकेगा। एडिटिंग के बाद यूजर पहले रिजल्ट देख सकेगा। तस्वीर पसंद नहीं आने पर Undo करके पुरानी फोटो पर फिर से पहुंचा जा सकता है। इसके बाद दोबारा AI से नया बैकग्राउंड बनवाने का ऑप्शन भी मिलने वाला है। जब आपको लगे कि अब फोटो शेयर करने लायक है, तब आप उसे शेयर कर सकते हैं, इसके अलावा जब तक आपको नहीं लगता आप बार बार फोटो को एडिट कर सकते हैं।

किन यूजर्स को मिल रहा नया फीचर?

अभी के लिए यह फीचर WhatsApp beta for iOS 26.44.10.16 में चुनिंदा TestFlight यूजर्स को दिया गया है। हालांकि, इसके अलावा कुछ नॉर्मल App Store यूजर्स को भी इसका एक्सेस मिलने की जानकारी आ रही है, लेकिन यह आधिकारिक जानकारी नहीं है। Android के बीटा वर्जन 2.26.44.8 में भी फीचर उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि, WhatsApp ने सभी यूजर्स के लिए इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में आने वाले समय में कब यह फीचर आपको मिल सकता है, इसकी जानकारी आपको खुद ही मिल जाने वाली है। असल में, हो सकता है कि आने वाले किसी अपडेट के साथ इस फीचर को आप सभी के फोन में डाल दिया जाए।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile