EPFO से अब सीधे होगी बातचीत! 'Hi' लिखने पर दिखेगा PF Balance.. और ऐसे पासबुक होगी डाउनलोड, पूरा प्रोसेस ये रहा

Highlights

EPFO अब व्हाट्सएप पर आ चुका है।

इस नंबर पर Hi लिखकर आप EPFO से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

चुटकियों में आपको PF Balance और Passbook Download करने के लिए मिलेगी।

EPFO से अब सीधे होगी बातचीत! 'Hi' लिखने पर दिखेगा PF Balance.. और ऐसे पासबुक होगी डाउनलोड, पूरा प्रोसेस ये रहा

नौकरी करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दिवाली से पहले ही सामने आ चुकी है। असल में, EPFO की जिन सेवाओं के लिए आपको अभी तक स्लो वेबसाइट पर जाकर घंटों की जद्दोजहद के बाद कुछ जानकारी मिलती थी, वह अब आपको अपने मोबाइल फोन की स्क्रीन पर मिलने वाली है। असल में, अब EPFO की सभी सेवाओं WhatsApp पर एक नंबर पर Hi लिखने मात्र से ली जा सकती हैं। इसकी मदद से कर्मचारी अपने PF अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं, पासबुक चुटकियों में डाउनलोड कर सकते हैं और हाल के 5 ट्रांजैक्शन की जानकारी भी आपको आसानी से मिल जाने वाली है। सबसे अच्छी और दिलचस्प बात यह है कि आपको अपने फोन में इस सभी सुविधा के लिए किसी नए एप को डाउनलोड करने की कोई जरूरत नहीं है। यह सब आप व्हाट्सएप पर एक चैट के माध्यम से कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस EPFO के आधिकारिक WhatsApp नंबर पर एक मैसेज करना है और सबकुछ आसानी से हो जाने वाला है। हालांकि, अभी तक बहुत से लोग इस बारे में शिकायत कर रहे थे कि यह नंबर काम नहीं कर रहा है, इससे कोई डीटेल नहीं मिल रही है और Hi लिखने के बाद भी कुछ नहीं हो रहा है तो हम आपको आज सम्पूर्ण डिटेल्स स्टेप बाय स्टेप बताने वाले हैं, जिससे आपको जानकारी मिल जाएगी कि आपको क्या और कैसे करना है।

EPFO का आधिकारिक WhatsApp नंबर क्या है?

  • EPFO ने अपनी नई WhatsApp सेवा के लिए आधिकारिक तौर पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से एक मोबाइल नंबर की जानकारी दी है। यह नंबर +91 8796441800 है।
  • इस नंबर को आपको अपने मोबाइल में सेव करना है और व्हाट्सएप पर जाकर इस नंबर पर Hi लिखना है।
  • Hi लिखने से बातचीत की शुरुआत हो जाने वाली और आपको इसके बाद आगे की प्रोसेस के लिए खुद बखुद डिटेल्स मिल जाने वाली हैं।

EPFO ने अपने आधिकारिक X अकाउंट से यह सम्पूर्ण डिटेल्स सभी के साथ शेयर भी की हैं। यहाँ आप इन डिटेल्स को देख सकते हैं।

WhatsApp से PF बैलेंस कैसे करने के लिए क्या करें?

अगर आप अपना PF बैलेंस जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके चुटकियों में इसे देख सकते हैं।

  • सबसे पहले अपने फोन में +91 8796441800 नंबर सेव करें।
  • अब WhatsApp ओपन करके इस नंबर से चैट करना शुरू करें।
  • मैसेज में आप 'Hi' लिखकर आगे बढ़ सकते हैं।
  • इसके बाद EPFO के चैटबॉट की ओर से आपको एक वेलकम मैसेज मिलने वाला है।
  • यहाँ आपसे आपकी पसंद की भाषा के बारे में भी पूछा जाने वाला है, आप इसका चुनाव भी यहीं पर कर सकते हैं।
  • अब स्क्रीन पर नजर आ रहे ऑप्शन में आपको PF Balance पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपसे वेरीफिकेशन के लिए OTP को वेरीफाई किया जाने वाला है।
  • वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आप अपने PF अकाउंट का बैलेंस को देख सकते हैं।

Note: एक चीज का ध्यान रखें कि जिस नंबर से आपका UAN Number लिंक है, उसी से आप व्हाट्सएप पर यह जानकारी लें।

WhatsApp पर EPF पासबुक कैसे डाउनलोड करें?

अब आप WhatsApp के जरिए अपनी EPF पासबुक को भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

  • इसके लिए भी आपको उसी चैट में 'Hi' लिखकर भेजना है, और भाषाओं का चुनाव करना है। इसके बाद आप Download Passbook का ऑप्शन चुन सकते हैं।
  • इसके बाद जरूरी वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद आपको यह देखना है कि आपके UAN Number से कितने अकाउंट लिंक हैं, जिस अकाउंट की Passbook आप देखना चाहते हैं।
  • इसके बाद चैटबॉट के निर्देशों के अनुसार पासबुक एक्सेस या डाउनलोड की जा सकती है।

अंत में, अगर आप अपनी पिछली 5 ट्रांजैक्शन देखना चाहते हैं तो आप इसी प्रोसेस को फॉलो करके Last 5 Transactions वाले ऑप्शन को चुन सकते हैं।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile