Samsung Galaxy F70 vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R: डिस्प्ले, कैमरा, परफॉरमेंस, बैटरी, इंडिया प्राइस और अन्य की तुलना

Samsung Galaxy F70 vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R: डिस्प्ले, कैमरा, परफॉरमेंस, बैटरी, इंडिया प्राइस और अन्य की तुलना

इंडिया के स्मार्टफोन बाजार में 20000 रुपये के आसपास एक अच्छा फोन खरीदना अब आसान नहीं रह गया है। इसकी वजह यह है कि इस बजट में आपको अब इस समय बहुत अधिक चॉइस मिल जाती हैं। इन फोन्स की खासियत यह भी है कि जिनमें बड़ी बैटरी, अच्छे कैमरे और दमदार परफॉरमेंस मिल जाती है। इस लिस्ट में सैमसंग ने भी अपने एक फोन को कुछ समय पहले शामिल किया था। यह फोन Samsung Galaxy F70 के तौर पर आया। इसमें Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा और लंबे समय तक अपडेट रहने वाले सॉफ्टवेयर सपोर्ट से लैस होकर आता है। अब इसकी तुलना सीधे तौर पर Vivo T5 Lite से है। इस फोन में 6500mAh बैटरी और Sony कैमरे होने के चलते यह भी इस रेंज का एक बढ़िया फोन बन जाता है, अब इन दोनों ही फोन्स को एक अन्य फोन्स सामने से टक्कर दे रहा है, यह Realme P4R है। इस फोन में एक 8000mAh की बड़ी बैटरी के अलावा 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलती है। यहाँ तीनों ही फोन्स की डिस्प्ले, कैमरा, परफॉरमेंस, बैटरी, इंडिया प्राइस और अन्य की तुलना की गई है। आइए जानते हैं कि आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट होने वाला है।

Samsung Galaxy F70 vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R: डिजाइन और डिस्प्ले

सबसे पहले Samsung Galaxy F70 की बात करें तो इसमें 6.7 इंच की Full HD+ Super AMOLED Infinity-U डिस्प्ले मिलती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट से लैस है। इसमें Corning Gorilla Glass Victus की सुरक्षा भी मिलती है। फोन में IP54 रेटिंग भी मिलती है।

वहीं, Vivo T5 Lite में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है, इसमें 1200 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। इसमें IP65 रेटिंग दी गई है। दूसरी तरफ, Realme P4R में 6.8 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस से लैस है। फोन में IP65 रेटिंग, MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और ArmourShell Tough Build प्रोटेक्शन मिलता है।

Samsung Galaxy F70 vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R: परफॉरमेंस और सॉफ्टवेयर

Samsung Galaxy F70 में 5nm टेक्नोलॉजी पर बना Exynos 1330 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मौजूद है। इसके साथ 4GB और 6GB रैम के ऑप्शन मिल जाते हैं। फोन Android 15 पर आधारित One UI 7 पर चलता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत सॉफ्टवेयर सपोर्ट है। कंपनी ने चार Android OS अपग्रेड और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

इसके अलावा, Vivo T5 Lite को देखा जाए तो यह फोन 6nm प्रोसेस पर निर्मित MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी ने इसके लिए दो साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा इस फोन के साथ किया है।

वहीं, अगर Realme P4R को देखा जाए तो इस फोन में भी MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। यह Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी इस फोन के लिए दो Android OS अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है।

Samsung Galaxy F70 vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R: रियर कैमरा और फ्रन्ट कैमरा

Samsung Galaxy F70 के कैमरा स्पेक्स आपको अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, फोन में एक 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ मिलता है, इसके अलावा फोन में एक 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसके साथ साथ Vivo T5 Lite में डुअल रियर कैमरा सेटअप नजर आ जाता है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP Sony IMX852 प्राइमरी सेंसर है। फोन में दूसरे कैमरा के तौर पर एक f/3.0 अपर्चर वाला 0.08MP सेन्सर मिलता है। इसमें 5MP फ्रंट कैमरा भी है।

इसके साथ साथ Realme P4R में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा से लैस है, जो f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ आता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Samsung Galaxy F70 vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R: बैटरी और चार्जिंग

Samsung Galaxy F70 में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, Vivo T5 Lite में 6500mAh की बैटरी मिलती है। यह 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दूसरी तरफ, Realme P4R इस मामले में सबसे आगे दिखाई देता है। इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में बायपास चार्जिंग और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

Samsung Galaxy F70 vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R: इंडिया प्राइस

Samsung Galaxy F70 को भारत में 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। दूसरी ओर, Vivo T5 Lite के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। वहीं, Realme P4R के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये के आसपास है। तीनों ही फोन्स के अन्य वैरिएन्ट अलग अलग प्राइस में आते हैं। आपको अपने बजट के अनुसार जो वैरिएन्ट फिट लग रहा है, आप उसे खरीद सकते हैं।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile