Digit.in

Samsung Galaxy A56 5G Vs Vivo T5 5G Vs Motorola Edge 70 Fusion: किस फोन में ज्यादा बेहतर कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस, देखें प्राइस इन इंडिया

Highlights

Samsung Galaxy A56 5G में दमदार प्रोसेसर और कैमरा मिलता है।

Vivo T5 5G में 7050mAh बैटरी के साथ दमदार 32MP सेल्फ़ी कैमरा के साथ आता है।

Motorola Edge 70 Fusion में 7000mAh बैटरी और 50MP का सोनी कैमरा मिलता है।

Samsung Galaxy A56 5G Vs Vivo T5 5G Vs Motorola Edge 70 Fusion: किस फोन में ज्यादा बेहतर कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस, देखें प्राइस इन इंडिया

करीब 35 हजार रुपये का बजट हो तो स्मार्टफोन खरीदना थोड़ा मुश्किल काम बन जाता है। इसकी वजह यह है कि इस कीमत पर लगभग लगभग सभी कंपनियां कुछ फीचर्स ऐसे देती हैं, जो अभी तक के लिए महंगे फोन्स में देखने को मिलते थे, अब ऐसे में जब सभी फोन्स एक जैसे और कुछ अच्छे फीचर्स से लैस होते हैं तो किसी एक का चुनाव करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, आज हम आपको Samsung Galaxy A56 5G, Vivo T5 5G और Motorola Edge 70 Fusion के स्पेक्स और फीचर की तुलना करके इस बारे में जानकारी देने वाले हैं कि आखिर आपके लिए इस बजट में कौन सा फोन ज्यादा बेस्ट होने वाला है। सैमसंग अपने ब्रांड नेम के लिए इंडिया के बाजार में जाना जाता है, वहीं Vivo अपने कैमरा फोन्स के लिए इंडिया के बाजार में प्रसिद्ध है। इसके अलावा मोटोरोला अपने फोन्स की मजबूती और इस समय परफॉरमेंस और कैमरा के लिए बाजार में अपना दमखम दिखा रहा है। अब सवाल यह है कि इन तीनों में आपके पैसे किस फोन पर खर्च होने चाहिए? ताकि आपको एक ऐसा फोन मिले जिसे खरीदने के बाद आपको कोई भी दिक्कत न आए और यह फोन लंबे समय के लिए आपका साथ दे सके।

Samsung Galaxy A56 5G Vs Vivo T5 5G Vs Motorola Edge 70 Fusion: स्पेक्स और फीचर्स की तुलना

डिजाइन और डिस्प्ले

Samsung Galaxy A56 5G में 6.7-इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलती है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में मेटल फ्रेम, ग्लास बैक और Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा IP67 रेटिंग भी इस फोन का हिस्सा है।

Vivo T5 5G में 6.83-इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस भी देखने को मिल जाती है। इसके अलावा इस फोन में IP68 और IP69 रेटिंग भी मौजूद है।

Motorola Edge 70 Fusion को देखते हैं तो इसमें 6.8-इंच की Extreme AMOLED डिस्प्ले दिख जाता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें क्वाड-कर्व्ड डिजाइन, Gorilla Glass 7i, IP68/IP69 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिलता है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Samsung Galaxy A56 5G में 4nm Exynos 1580 प्रोसेसर मिलता है। फोन Android 15 आधारित One UI 7 के साथ लॉन्च हुआ था। Samsung ने इसके लिए छह जनरेशन के OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है।

Vivo T5 5G में MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी ने इसमें ऑन-डिवाइस AI फीचर्स और वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया है।

Motorola Edge 70 Fusion में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मौजूद है। इसमें 12GB तक RAM और चुनिंदा वेरिएंट में 512GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिल जाता है। फोन Android 16 पर आधारित Hello UI के साथ लॉन्च हुआ था।

रियर और फ्रन्ट कैमरा

Samsung Galaxy A56 5G में 50MP का OIS प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड और 5MP मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। Vivo T5 5G में 50MP Sony IMX882 OIS कैमरा मौजूद है। इसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फ्रंट में 32MP कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा Motorola Edge 70 Fusion में 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी इस फोन का हिस्सा है, सेल्फी के लिए फोन में 32MP कैमरा मिलता है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में तीनों के बीच बड़ा अंतर है। Samsung Galaxy A56 5G में 5000mAh बैटरी मिलती है, जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं, Vivo T5 5G में 7050mAh की BlueVolt बैटरी दी गई है। इसके साथ 44W FlashCharge सपोर्ट मिलता है।

दूसरी ओर, Motorola Edge 70 Fusion में 7000mAh बैटरी है, लेकिन चार्जिंग के लिए 68W TurboPower सपोर्ट दिया गया है।

प्राइस इन इंडिया

Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर Galaxy A56 5G का 8GB+128GB वेरिएंट 36,999 रुपये में लिस्टेड है। इसका 8GB+256GB मॉडल 40,999 रुपये में उपलब्ध है। Vivo T5 5G के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। इस फोन में 8GB और 12GB RAM के ऑप्शन भी मिल जाते हैं। अंत में, Motorola की वेबसाइट पर Edge 70 Fusion का 8GB+128GB मॉडल 30,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्टेड है। हालांकि, अलग कलर और स्टोरेज वेरिएंट की कीमत बदल सकती है। कुछ स्थानों पर आपको अच्छा खासा बैंक ऑफर और एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है।

कौन सा फोन खरीदना चाहिए?

अगर आप फोन लंबे समय तक इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको लंबे समय के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ आने वाले Samsung Galaxy A56 5G को खरीदना चाहिए। हालांकि, अगर आप बड़ी बैटरी के साथ दमदार सेल्फ़ी कैमरा वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो आपको Vivo T5 5G के साथ जाना चाहिए। वहीं, Motorola Edge 70 Fusion कम शुरुआती कीमत में बड़ी बैटरी, 68W चार्जिंग, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और Sony कैमरा दे रहा है, अब आपको तय करना है कि आपका बजट कितना है और आपको कैसे फोन की जरूरत है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile