Xiaomi 18 Pro सीरीज की लॉन्च डेट कन्फर्म, मिलेंगे दो दो 200MP कैमरे और बैक पर स्क्रीन
Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max का ग्लोबल लॉन्च 17 नवंबर को पेरिस में होने वाला है।
दोनों फोन में बैक पर AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा 200MP के कैमरा भी होने वाले हैं।
चीन में Xiaomi 18 Pro को 7000mAh और Pro Max को 8500mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था।

Xiaomi अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को चीन के बाद अब ग्लोबल बाजार में लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। कंपनी ने Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max की ग्लोबल लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। दोनों फोन 17 नवंबर को लॉन्च किया जाने वाला है। इन स्मार्टफोन्स की सबसे बड़ी खासियत इनके बैक पैनल पर मौजूद एक सेकन्डेरी डिस्प्ले होने वाली है। इसके अलावा फोन में दो दो 200MP के कैमरा भी मिलने वाले हैं। खास बात यह है कि इन दोनों ही फोन्स को चीन के बाजार में सितंबर महीने में ही लॉन्च किया जा चुका है। ऐसे में स्पेक्स और फीचर आदि को लेकर पहले से ही सम्पूर्ण जानकारी मौजूद है।
कब लॉन्च होगी Xiaomi 18 Pro सीरीज?
Xiaomi ने X अकाउंट से जानकारी दी है कि यह फोन सीरीज 17 नवंबर 2026 को फ्रांस के पेरिस में एक लॉन्च इवेंट के दौरान लॉन्च होने वाली है। कंपनी इस इवेंट में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max पेश करेगी। दोनों फोन अलग-अलग स्क्रीन साइज के साथ आएंगे। अभी के लिए फोन के इंडिया लॉन्च को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Back for more! The all-new Xiaomi 18 Pro Series comes in two sizes, both with flagship tech and imaging. And this time, there's more on the back. Say hello to the innovative Back Display. It's made to shoot better, stand out, and do more. See you in Paris on November 17th at 14:00 (GMT+1).
— Xiaomi (@Xiaomi) November 9, 2026
फोन के बैक पर मिलेगी AMOLED डिस्प्ले
Xiaomi 18 Pro सीरीज का सबसे अलग फीचर इसका बैक डिस्प्ले है। कैमरा मॉड्यूल के पास एक छोटी स्क्रीन इस फोन में आपको मिलने वाली है, जिसका इस्तेमाल मेन कैमरा से सेल्फी लेते समय प्रीव्यू देखने जैसे कामों के लिए किया जा सकता है। चीन में लॉन्च हुए Xiaomi 18 Pro में 2.7-इंच और Pro Max में 2.9-इंच की सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले मिलती है।
मेन स्क्रीन को देखा जाए तो यह Xiaomi 18 Pro में 6.4-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जबकि Pro Max में 6.9-इंच का बड़ा पैनल मिलता है। दोनों फोन 120Hz रिफ्रेश रेट, 4000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और Privacy Display फीचर सपोर्ट करते हैं।
Leica के दो 200MP कैमरे से लैस होगी फोन सीरीज
फोटोग्राफी को देखा जाए तो इस मामले में भी Xiaomi की ओर से एक बड़ा दांव खेला गया है। कंपनी ने ग्लोबल टीजर में Leica के दो 200MP कैमरों की पुष्टि की है। चीन में उपलब्ध दोनों मॉडल्स में 200MP प्राइमरी कैमरा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। दोनों OIS सपोर्ट से लैस होंगे और इनके साथ 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी होने वाला है। इसके अलावा सेल्फ़ी आदि के लिए फोन्स में एक 50MP का अन्य कैमरा भी मिलने वाला है।
प्रोसेसर और बैटरी में क्या होगा खास?
Xiaomi 18 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर है, जबकि Pro Max में ज्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर होने वाला है। दोनों 2nm प्रोसेस पर निर्मित हैं। चीन के मॉडल्स में 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। ये Android 17 आधारित HyperOS 4 पर चलते हैं।
बैटरी में भी बड़ा अंतर है। Xiaomi 18 Pro में 7000mAh और Pro Max में 8500mAh बैटरी मिलती है। दोनों में 100W वायर्ड, 50W वायरलेस और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है।
भारत में कब आएंगे Xiaomi 18 Pro और Pro Max?
Xiaomi ने अभी के लिए दोनों फोन के ग्लोबल लॉन्च की डेट का ही खुलासा किया है। इसके अल्वा इंडिया के बाजार में इन फोन्स के लॉन्च की डेट आदि की कोई आधिकारिक जानकारी अभी के लिए मौजूद नहीं है। 17 नवंबर के इवेंट में ग्लोबल कीमतों और फीचर्स की पूरी जानकारी सामने आएगी। खासकर यह देखना दिलचस्प होगा कि Xiaomi अपने अंतरराष्ट्रीय मॉडल्स में चीन वाली बड़ी बैटरी बरकरार रखती है या नहीं।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.
View full profile