Airtel Free Recharge Offer! महीने भर का रिचार्ज एकदम मुफ्त दे रही कंपनी, जानें कैसे मिलेगा फायदा

Airtel Free Recharge Offer: भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। इसके तहत चुनिंदा रिचार्ज प्लान लेने वाले यूजर्स को कंपनी की तरफ से एक अतिरिक्त रिचार्ज मुफ्त दिया जा रहा है। ऑनलाइन सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस ऑफर में 349 रुपये और 399 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। ये दोनों प्लान पहले से ही कंपनी के पोर्टफोलियो का हिस्सा हैं, यानी इन्हें नए प्लान के तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है। एयरटेल इस ऑफर को '1+1 रिचार्ज फ्री' के नाम से पेश कर रही है। आइए जानते हैं इन दोनों प्लान में ग्राहकों को क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं।
Airtel का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
एयरटेल के 349 रुपये वाले रिचार्ज में ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस दौरान यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा इस्तेमाल करने की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS भी शामिल हैं।
इस रिचार्ज के साथ मिलने वाले अतिरिक्त फायदों की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा का एक्सेस मिलता है। ग्राहकों को करीब 4,000 रुपये की कीमत वाला Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन, Airtel Safe और फ्री Hellotunes की सुविधा भी दी जाती है। इन सभी बेनिफिट्स के अलावा कंपनी इस प्लान पर एक अतिरिक्त रिचार्ज भी मुफ्त दे रही है।
399 रुपये के रिचार्ज में मिलेंगे ये फायदे
एयरटेल का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलता है। इसके अलावा हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी दी जाती है।
इस प्लान को रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को भी कंपनी की ओर से एक और रिचार्ज मुफ्त मिलेगा। यानी एयरटेल के इस ऑफर के तहत 349 रुपये और 399 रुपये वाले दोनों प्लान के साथ ग्राहकों को अतिरिक्त रिचार्ज का फायदा दिया जा रहा है।
Airtel ने 299 रुपये वाले प्लान में घटाया डेटा
एयरटेल ने हाल ही में कई टेलीकॉम सर्किल में अपना 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान दोबारा उपलब्ध कराया है। कंपनी ने पहले कुछ सर्किल में इस प्लान को बंद कर दिया था। हालांकि, इसकी वापसी के साथ डेटा बेनिफिट में कटौती भी की गई है।
पहले 299 रुपये के रिचार्ज में ग्राहकों को हर दिन 1.5GB डेटा मिलता था, लेकिन अब इस प्लान के तहत रोजाना सिर्फ 1GB डेटा दिया जा रहा है। यानी कीमत 299 रुपये ही रखी गई है, जबकि डेटा की मात्रा कम कर दी गई है।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile