Digit.in

iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! Apple ले आया iOS 27.2.1 अपडेट, बिना इजाजत iMessage ग्रुप में घुसने जैसी खामियां हुईं छूमंतर

Highlights

Apple ने iPhone यूजर्स के लिए iOS 27.2.1 अपडेट जारी किया है।

इस नए अपडेट में नए फीचर्स के बजाय सिक्योरिटी और बग फिक्स पर ध्यान दिया गया है।

iOS 27.2.1 के अलावा पुराने iPhones के लिए iOS 26.7.3 और iOS 18.7.12 अपडेट भी आए हैं।

iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! Apple ले आया iOS 27.2.1 अपडेट, बिना इजाजत iMessage ग्रुप में घुसने जैसी खामियां हुईं छूमंतर

अगर आप iPhone इस्तेमाल करते हैं, तो Apple का नया सॉफ्टवेयर अपडेट आपके लिए कुछ अच्छा जरूर लेकर आया है। कंपनी ने iOS 27.2.1 अपडेट को अपने यूजर्स के लिए जारी कर दिया है, इस नए अपडेट में कई ऐसी सिक्योरिटी खामियां दूर की गई हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स की प्राइवेट जानकारी तक एक्सेस ले सकते थे! इनमें iMessage, Bluetooth और AirPlay से जुड़ी कमजोरियां शामिल हैं। खास बात यह है कि इनमें से एक खामी किसी अनजान व्यक्ति को आपकी iMessage ग्रुप चैट में शामिल होने और वहां के मैसेज देखने की अनुमति दे सकती थी। Apple ने इस अपडेट में कोई नया फीचर ऐड नहीं किया है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

iMessage से जुड़ी दो बड़ी खामियां दूर की गई

Apple के आधिकारिक सिक्योरिटी नोट्स के अनुसार, iOS 27.2.1 में iMessage से जुड़ी दो कमजोरियों को अब दूर कर दिया गया है। पहली खामी का फायदा उठाकर कोई रिमोट अटैकर बिना इनवाइट किए iMessage ग्रुप में ऐड हो सकता था। इतना ही नहीं, वह उस ग्रुप के मैसेज भी एक्सेस कर सकता था। दूसरी खामी ग्रुप चैट की पुरानी चैट से जुड़ी थी। इसके माध्यम से किसी नए मेम्बर को ग्रुप में शामिल होने से पहले भेजे गए मैसेज भी दिखाई दे सकते थे।

Apple ने इन दोनों समस्याओं को सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव करके ठीक किया है। हालांकि, कंपनी ने ऐसा कोई दावा नहीं किया कि इन समस्याओं या कमजोरियों का बड़े पैमाने पर गलत इस्तेमाल हुआ हो।

Bluetooth और AirPlay हुए पहले से ज्यादा सुरक्षित

नए अपडेट में Bluetooth से जुड़ी कई कमजोरियां ओ भी दूर किया गया है। इनमें एक ऐसी समस्या थी, जिसके जरिए आसपास मौजूद कोई अनजान Bluetooth डिवाइस यूजर की अनुमति के बिना पेयर हो सकती थी। दूसरी कमजोरी का फायदा उठाकर अटैकर डिवाइस की मेमोरी को प्रभावित कर सकता था।

इसके अलावा AirPlay की सिक्योरिटी में भी सुधार किया गया है। इससे जुड़ी एक खामी के कारण आसपास मौजूद अटैकर पेयरिंग कोड डालने की कोशिशों पर लगी सीमा को पार कर सकता था। Apple ने Continuity फीचर्स से जुड़े rapportd और Brotli डेटा कंप्रेशन लाइब्रेरी में मौजूद कमजोरियों के लिए भी फिक्स जारी किए हैं।

पुराने iPhone के लिए भी आया सिक्योरिटी अपडेट

Apple ने सिर्फ iOS 27 इस्तेमाल करने वालों के लिए ही अपडेट जारी नहीं किया है। जिन iPhones पर iOS 26 मौजूद है, उनके लिए iOS 26.7.3 को जारी किया गया है। वहीं, पुराने iOS 18 पर चलने वाले सपोर्टेड डिवाइसेज के लिए iOS 18.7.12 को भी जारी किया गया है।

कंपनी ने iPadOS, macOS, watchOS और visionOS के लिए भी सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराए हैं। इसलिए जरूरी नहीं कि आपके iPhone पर iOS 27.2.1 ही दिखाई दे। उपलब्ध अपडेट आपके मॉडल और मौजूदा सॉफ्टवेयर वर्जन पर निर्भर करने वाला है।

iPhone में iOS 27.2.1 अपडेट को कैसे डाउनलोड करें?

नया अपडेट इंस्टॉल करने के लिए अपने iPhone की Settings ओपन करनी होगी। इसके बाद General में जाकर Software Update पर टैप करें। अगर आपके डिवाइस के लिए नया अपडेट उपलब्ध है, तो यहां उसे डाउनलोड और इंस्टॉल करने का ऑप्शन आपको मिल जाने वाला है। अपडेट के दौरान फोन को चार्ज रखना बेहद ज्यादा जरूरी है और इसके अलावा आपके फोन का इस दौरान Wi-Fi से कनेक्ट रहना बेहद ही ज्यादा जरूरी है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles