Oppo का बड़ा धमाका! जल्द ला रहा 12000mAh की बैटरी वाला Oppo A7 Ultra.. कैसा होगा डिजाइन
Oppo A7 Ultra दिसंबर 2026 में चीन में लॉन्च किया जा सकता है।
टिप्स्टर Digital Chat Station ने फोन में 12000mAh बैटरी होने की जानकारी दी है।
Oppo A7 Ultra मौजूदा A7 Pro Max से भी बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जाने वाला है।

स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी की दौड़ अब 10000mAh से भी आगे बढ़ती जा रही है। Oppo एक ऐसे नए फोन पर काम कर रही है, जिसमें 12000mAh की बैटरी होने की संभावना जताई जा रही है। इस फोन को Oppo A7 Ultra नाम से लॉन्च किए जाने की भी खबरें मिल रणही हैं। हालांकि, इसके पहले की अगर बात करें तो कंपनी पहले भी एक 10000mAh बैटरी वाले फोन यानि Oppo A7 Pro Max को लॉन्च कर चुकी है। ऐसे में नया मॉडल बैटरी को देखते हुए कुछ नए ही कीर्तिमान लिख सकता है। इस फोन को लेकर मिल रही जानकारी अब टिप्स्टर से आगे बढ़ चुकी है। अब चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर एक नए Oppo स्मार्टफोन के डिजाइन से लेकर उसकी बैटरी और अन्य डिटेल्स की जानकारी सामने आई है। आइए इस फोन के बारे में कुछ अन्य डिटेल्स भी लेते हैं।
दिसंबर में लॉन्च हो सकता है Oppo A7 Ultra?
चीन के जाने-माने टिप्स्टर Digital Chat Station ने Weibo पर यह जानकारी दी है कि Oppo दिसंबर 2026 में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है? इसे Oppo A7 Ultra नाम से बाजार में उतारा जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, फोन में 12000mAh की बैटरी मिलेगी। हालांकि, Oppo ने अभी इस नाम या लॉन्च टाइमलाइन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दूसरी ओर, हाल ही में चीन की MIIT और TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइटों पर PNC110 मॉडल नंबर वाला Oppo स्मार्टफोन नजर आया है। इसी को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि यह Oppo A7 Ultra होगा।
12000mAh बैटरी वाला फोन और अन्य डिटेल्स
सर्टिफिकेशन से जुड़ी एक रिपोर्ट में फोन की रेटेड बैटरी क्षमता 11640mAh बताई जा रही है, ऐसे में कंपनी इसे 12000mAh की सामान्य बैटरी क्षमता के साथ बाजार में पेश कर सकती है। तुलना करें तो मौजूदा Oppo A7 Pro Max में 10000mAh बैटरी मिलती है। यानी नए फोन में 2000mAh ज्यादा क्षमता हो सकती है।
बड़ी बैटरी से लंबा बैकअप मिलने की उम्मीद जरूर रहती है, लेकिन वास्तविक बैटरी लाइफ प्रोसेसर, डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर पर भी निर्भर करती है। फिलहाल Oppo A7 Ultra की चार्जिंग स्पीड की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, A7 Pro Max में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
डिजाइन में भी हो सकते हैं बड़े बदलाव
Oppo PNC110 की सामने आई तस्वीरों में फोन का पिछला हिस्सा फ्लैट दिखाई दे रहा है। इसके ऊपर एक बड़ा हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल मिलने वाला है। कैमरा मॉड्यूल में कई गोल कटआउट और LED फ्लैश दिखाई देते हैं। साथ में AI Camera की ब्रांडिंग भी नजर आती है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि इसमें कितने एक्टिव कैमरा सेंसर होंगे।
फोन के दाईं तरफ पावर और वॉल्यूम बटन दिए जा सकते हैं। तस्वीरों में फ्लैट फ्रेम और फ्रंट पैनल भी दिखाई देता है। नीचे की तरफ USB Type-C पोर्ट मिलने की उम्मीद है।
Oppo A7 Pro Max से कितना अलग होगा नया फोन?
Oppo A7 Pro Max में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर और 80W फास्ट चार्जिंग दी गई है। अगर Oppo A7 Ultra में 12000mAh बैटरी मिलती है, तो यह कंपनी के मौजूदा A-सीरीज मॉडल से बड़ा अपग्रेड होगा।
हालांकि, नए फोन के प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा रेजोल्यूशन और चार्जिंग से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
भारत में कब आएगा Oppo A7 Ultra?
रिपोर्ट्स आदि के अनुसार, Oppo A7 Ultra सबसे पहले दिसंबर में चीन में लॉन्च हो सकता है। भारत में इसकी लॉन्चिंग और कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.
View full profile