Digit.in

Redmi ला रहा है 12,000mAh की जम्बो बैटरी वाला स्मार्टफोन, चार्जिंग की टेंशन हो जाएगी छूमंतर! डिटेल्स..

Redmi ला रहा है 12,000mAh की जम्बो बैटरी वाला स्मार्टफोन, चार्जिंग की टेंशन हो जाएगी छूमंतर! डिटेल्स..

स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी देने की होड़ लगातार बढ़ रही है। हाल ही में Redmi K100 को 10,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। अब कंपनी इससे भी बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लाने की तैयारी में नजर आ रही है। एक नए लीक के मुताबिक, Redmi के अपकमिंग फोन में 12,000mAh की बैटरी मिल सकती है। खास बात यह है कि कंपनी 13,000mAh से 14,000mAh क्षमता वाली बैटरी पर भी काम कर रही है।

Redmi के फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी

टिप्स्टर Digital Chat Station ने इस अपकमिंग बैटरी को लेकर जानकारी शेयर की है। हालांकि, उन्होंने कंपनी का नाम नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Redmi का फोन हो सकता है। लीक के अनुसार, 12,000mAh बैटरी का प्रोटोटाइप तैयार हो चुका है और इसकी मास प्रोडक्शन प्लानिंग भी पूरी हो गई है। इसे मिड-रेंज स्मार्टफोन में इस्तेमाल करने की योजना है, जो मिड-रेंज से हाई-एंड सेगमेंट में आ सकता है।

टिप्स्टर के मुताबिक, कंपनी करीब 13,000mAh से 14,000mAh क्षमता वाली बैटरी को भी टेस्ट कर रही है। इसके अगले साल मास प्रोडक्शन में जाने की संभावना है।

Redmi K100 और Turbo 6 Max में भी बड़ी बैटरी

Redmi K100 कंपनी का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें 10,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, आने वाला Redmi Turbo 6 Max 11,000mAh बैटरी के साथ इससे आगे निकल सकता है।

OPPO और Vivo भी कर रहे बड़ी बैटरी पर काम

बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन की तैयारी सिर्फ Redmi तक सीमित नहीं है। लीक के मुताबिक, OPPO A7 Ultra को 12,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Vivo भी 12,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग कर रहा है। वहीं, Honor 15,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन लाकर बाकी कंपनियों को पीछे छोड़ सकता है।

ऐसे में 2027 तक स्मार्टफोन बाजार में 10,000mAh या उससे ज्यादा क्षमता वाली बैटरी का चलन बढ़ सकता है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि Redmi का 12,000mAh बैटरी वाला फोन किस सीरीज में आएगा। अभी ये जानकारियां लीक पर आधारित हैं, इसलिए आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना होगा।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile