Chiraiya OTT Release: 20 मार्च को इस OTT पर आ रही दिव्या दत्ता-संजय मिश्रा की रोंगटे खड़े कर देने वाली सोशल ड्रामा सीरीज?

Chiraiya OTT Release: 20 मार्च को इस OTT पर आ रही दिव्या दत्ता-संजय मिश्रा की रोंगटे खड़े कर देने वाली सोशल ड्रामा सीरीज?

सामाजिक मुद्दों पर आधारित आगामी ड्रामा सीरीज ‘चिरैया’ 20 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज़ होने जा रही है. यह छह एपिसोड की सीरीज है जिसमें दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। इस सीरीज का निर्माण SVF Entertainment ने किया है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी शशांत शाह ने संभाली है. निर्माताओं का कहना है कि यह शो उन संवेदनशील विषयों पर बातचीत शुरू करने की कोशिश करता है जो अक्सर परिवारों के अंदर दबे रह जाते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या है कहानी

चिरैया की कहानी कमलेश नाम की महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार दिव्या दत्ता निभा रही हैं. कमलेश एक जॉइंट फैमिली की आदर्श बहु है और उसकी जिंदगी बाहर से बिल्कुल नॉर्मल दिखाई देती है. हालांकि, उसकी दुनिया तब बदल जाती है जब उसे पता चलता है कि उसकी ननद पूजा अपनी ही शादी में यौन शोषण का शिकार हो रही है. यह सच सामने आने के बाद कमलेश के सामने एक मुश्किल फैसला खड़ा हो जाता है – क्या वह परिवार की इज़्ज़त के लिए चुप रहे या फिर हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाए।

यह सीरीज इस बात को दिखाने की कोशिश करती है कि कई बार परिवारों के अंदर बनी चुप्पी गलत कामों को जारी रहने का मौका दे देती है.

कमलेश के किरदार पर दिव्या दत्ता

दिव्या दत्ता का कहना है की कमलेश एक ऐसी महिला है जो धीरे-धीरे समाज में लम्बे समय से चले आ रहे नियमों और धारणाओं पर सवाल उठाने की हिम्मत जुटाती है. उनके मुताबिक यह किरदार परिवार से गहराई से जुड़ा हुआ है, लेकिन एक सच्चाई सामने आने के बाद उसे मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ता है. दत्ता ने कहा कि कमलेश की यात्रा किसी बड़े विद्रोह की नहीं, बल्कि एक शांत जागरूकता की कहानी है जिसमें वह डर और चुप्पी से ऊपर उठकर सम्मान और न्याय को चुनती है.

संजय मिश्रा ने बताई सीरीज की खासियत

अनुभवी अभिनेता संजय मिश्रा का मन्ना है कि चिरैया की असली ताकत उसकी सच्चाई में है. उनके अनुसार इस सीरीज में किरदारों को पूरी तरह अच्छा या बुरा नहीं दिखाया गया है, बल्कि उनके संस्कार, विश्वास और समाज के डर से प्रभावित इंसानों के रूप में प्रस्तुत किया गया है. मिश्रा ने कहा कि कहानी यह भी दिखाती है कि परिवारों के अंदर बनी चुप्पी कई बार अन्याय को बढ़ावा देने का सबसे बड़ा कारण बन जाती है.

सीरीज की स्टार कास्ट

दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा के अलावा इस सीरीज में सिद्धार्थ शॉ, प्रसन्ना बिष्ट, फैसल राशिद, टिन्नू आनंद, सरिता जोशी और अंजुम सक्सेना भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

संवेदनशील विषय और दमदार एक्टिंग के साथ ‘चिरैया’ सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहती। मेकर्स को उम्मीद है कि यह सीरीज दर्शकों को सोचने और उन मुद्दों पर बातचीत शुरू करने के लिए प्रेरित करेगी जिन पर अक्सर घरों के अंदर खुलकर बात नहीं की जाती।

यह भी पढ़ें: आ गया बैटरी का खिलाड़ी! 6300mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता 5G फोन हुआ भारत में लॉन्च, देखें कीमत और फीचर्स

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo