Digit.in

Vivo Y11 VS Mivi One VS Moto G37: कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस, प्राइस और अन्य की तुलना

Highlights

Vivo Y11 5G एक 6500mAh की बैटरी के साथ आता है।

Mivi One 5G में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और 50MP कैमरा से लैस है।

Moto G37 में 50MP कैमरा के साथ साथ Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट भी मिलता है।

Vivo Y11 VS Mivi One VS Moto G37: कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस, प्राइस और अन्य की तुलना

अगर आप इंडिया के बाजार में 15000 रुपये के आसपास के बजट में एक बढ़िया और सबसे बड़ी बात एक 5G फोन खरीदना चाहते हैं तो आपको लिस्ट तो बहुत लंबी मिलने वाली है, लेकिन अलग अलग तीन ब्रांड के फोन्स इस लिस्ट में टॉप पर हैं, इसमें Vivo, Mivi के साथ साथ Moto के फोन्स शामिल हैं। फोन्स को देखा जाए तो Vivo Y11 5G, Mivi One 5G और Moto G37 फोन्स इस लिस्ट के दमदार फोन्स में से एक हैं। तीनों ही फोन्स की कीमत इस प्राइस ब्रैकेट यानि 15000 रुपये के अंदर ही है। इसके अलावा तीनों अलग लग तरह के और अलग अलग जरूरत के हिसाब से अलग अलग फीचर मिलते हैं। Vivo अपने फोन में बड़ी बैटरी के कारण लिस्ट में शामिल किया गया है। Mivi के फोन में Snapdragon प्रोसेसर और 50MP कैमरे के अलावा अन्य कई दमदार फीचर मिलते हैं, इसके साथ साथ Motorola का फोन अपने सबसे दमदार मल्टीमीडिया अनुभव और मजबूत डिजाइन के लिए ही इस लिस्ट का हिस्सा बना है। अब सवाल है कि आखिर इन तीनों में आपके लिए कौन सा डिवाइस बेस्ट होने वाला है, यहाँ तीनों ही फोन्स के स्पेक्स कंपैरिजन को देखा जा सकता है। इस स्पेक्स और फीचर तुलना के बाद आपको यह जानकारी हो जाने वाली है कि आपको 15000 रुपये के बजट में किस फोन को खरीदना चाहिए।

Vivo Y11 5G vs Mivi One 5G vs Moto G37: डिस्प्ले और डिजाइन

तीनों स्मार्टफोन में बड़ी LCD स्क्रीन मिलती है, लेकिन ब्राइटनेस और स्क्रीन प्रोटेक्शन सभी फोन्स में अलग अलग है। Vivo Y11 5G में 6.74-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है, इसमें 1200 निट्स की ब्राइटनेस दी जा रही है। Mivi One 5G में 6.745-इंच की HD+ इन-सेल LCD स्क्रीन है। Mivi की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। हालांकि, इसकी बताई गई ब्राइटनेस 450 निट्स है, जो बाकी दोनों फोन से कम है।

Moto G37 में लगभग 6.7-इंच की HD+ LCD स्क्रीन मिलती है। यह भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स तक हाई ब्राइटनेस मोड सपोर्ट करती है। Motorola ने स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i दिया है।

Vivo Y11 5G vs Mivi One 5G vs Moto G37: प्रोसेसर और परफॉर्मेंस की तुलना

Vivo Y11 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। यह 6nm चिपसेट है, जिसके साथ 4GB RAM और 64GB या 128GB स्टोरेज वाले ऑप्शन मिलते हैं। Mivi One 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर है, यह 4nm प्रोसेस पर निर्मित है। वहीं, Moto G37 में Dimensity 6400 प्रोसेसर है। भारतीय वेरिएंट में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। इसके साथ RAM Boost का ऑप्शन भी मिलता है।

Vivo Y11 5G vs Mivi One 5G vs Moto G37: कैमरा डिटेल्स

Vivo Y11 5G में 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ एक छोटा ऑक्जिलरी सेंसर भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं, Mivi One 5G में 50MP Samsung ISOCELL प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसमें PDAF सपोर्ट मिलता है। इसके साथ एक ऑक्जिलरी कैमरा भी मौजूद है। फोन के फ्रन्ट पर 8MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

इसके साथ साथ Moto G37 में भी 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर और Quad Pixel टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है। सेल्फी के लिए Motorola ने 8MP फ्रंट कैमरा दिया है।

Vivo Y11 5G vs Mivi One 5G vs Moto G37: बैटरी और चार्जिंग

Vivo Y11 5G में 6500mAh बैटरी मिलती है, जो इस तुलना में सबसे ज्यादा क्षमता वाली बैटरी है। हालांकि, फोन में सिर्फ 15W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। Mivi One 5G में 6000mAh बैटरी और 18W चार्जिंग मिलती है। कंपनी बॉक्स में चार्जर भी देती है। वहीं, Moto G37 में 5200mAh बैटरी और 20W TurboPower चार्जिंग सपोर्ट है। फोन 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। हालांकि, Motorola के आधिकारिक प्रोडक्ट पेज के मुताबिक, बॉक्स में 10W चार्जर मिलता है।

Vivo Y11 5G vs Mivi One 5G vs Moto G37: सॉफ्टवेयर, स्पीकर और मजबूती में क्या अंतर है?

तीनों स्मार्टफोन Android 16 के साथ आते हैं। Vivo Y11 5G में OriginOS 6 दिया गया है। इसके साथ IP65 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिलता है। वहीं, Mivi One 5G में Pure Android 16 का अनुभव मिलता है। कंपनी Android 18 तक दो OS अपग्रेड देने का वादा कर रही है। फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है।

इसके साथ ही, Motorola का Moto G37 Android 16 पर चलता है। इसमें Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर, Gorilla Glass 7i, IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी दी गई है।

Vivo Y11 5G vs Mivi One 5G vs Moto G37: प्राइस इन इंडिया

कीमत की बात करें तो Moto G37 का 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाला मॉडल 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। हालांकि, इस समय यह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ज्यादा प्राइस में लिस्टेड नजर आता है। Vivo Y11 5G के 4GB+64GB वेरिएंट की लॉन्च कीमत 14,999 रुपये और 4GB+128GB मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है।

वहीं, Mivi One 5G के 4GB+128GB वेरिएंट की लॉन्च कीमत 14,999 रुपये है। इसके 6GB+128GB मॉडल की कीमत 15,999 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile