Microsoft Outlook Down: भारत समेत दुनियाभर में Outlook ठप! देखें वजह
Microsoft Outlook को चलाने में भारत समेत कई देशों के यूजर्स को परेशानी हो रही है।
इस समय यूजर्स ईमेल भेजने, रिसीव करने और लॉगिन करने में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।
अमेरिका में आउटेज के दौरान Downdetector पर Outlook से जुड़ी करीब 1.30 लाख शिकायतें दर्ज हुईं।

Microsoft की ईमेल सर्विस Outlook में बड़ी तकनीकी खराबी सामने आई है। भारत समेत दुनिया के कई देशों में यूजर्स ईमेल भेजने और रिसीव करने में परेशानी का सामना कर रहे हैं। कुछ लोगों का इनबॉक्स नहीं खुल रहा, जबकि कई यूजर्स अकाउंट में लॉगिन भी नहीं कर पा रहे हैं। यह समस्या सिर्फ Outlook तक सीमित नहीं है। Microsoft Teams, Microsoft 365 और Copilot जैसी सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।
Downdetector पर शिकायतों की बाढ़
आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector पर Outlook को लेकर बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज हुई हैं। अमेरिका में समस्या के चरम पर करीब 1.30 लाख यूजर रिपोर्ट्स सामने आई थीं।
भारत के Downdetector पेज पर भी Outlook में परेशानी के संकेत दिखाई दे रहे हैं। यहां ऐप, ईमेल रिसीव करने और वेबसाइट इस्तेमाल करने से जुड़ी शिकायतें दर्ज हुई हैं। इसके अलावा अब इसकी शिकायत करने वाले यूजर्स की संख्या भी हजार से ऊपर जा चुकी है। हालांकि, ये यूजर रिपोर्ट्स हैं।
Microsoft ने क्या बताई वजह?
Microsoft ने पुष्टि की है कि उसके कुछ सर्वर अचानक उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे। कंपनी के मुताबिक, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़े लोड और सर्वर हेल्थ चेक से जुड़ी समस्या के कारण कनेक्टिविटी प्रभावित हुई। कंपनी ने प्रभावित सर्वरों को दोबारा चालू करने, ट्रैफिक दूसरे सर्वरों पर भेजने और जरूरी तकनीकी बदलाव करने शुरू कर दिए हैं। Microsoft के अनुसार, कुछ सेवाओं में सुधार दिखने लगा है, लेकिन सभी यूजर्स के लिए समस्या पूरी तरह खत्म होने की पुष्टि नहीं हुई है।
Outlook नहीं चल रहा तो क्या करें?
अगर आपका Outlook अकाउंट नहीं खुल रहा है, तो बार-बार पासवर्ड बदलने या ऐप अनइंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है। आप Microsoft के आधिकारिक सर्विस स्टेटस पेज पर अपडेट देख सकते हैं। जरूरी काम के लिए फिलहाल किसी वैकल्पिक संपर्क माध्यम का इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने अभी सभी प्रभावित सेवाओं के पूरी तरह सामान्य होने की निश्चित समयसीमा नहीं बताई है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.
View full profile

