RailOne या IRCTC, जानिए कौन-सा एप है बेहतर और तत्काल टिकट के लिए किस ऐप से होगी फास्ट बुकिंग

HIGHLIGHTS

जानिये IRCTC या RailOne कौन सा एप ज़्यादा सक्षम है।

RailOne App पर टिकट बुकिंग के साथ अन्य बहुत सी सुविधाएँ भी मिलती हैं।

कौन सा एप हो सकता है बेस्ट ऑप्शन!

RailOne या IRCTC, जानिए कौन-सा एप है बेहतर और तत्काल टिकट के लिए किस ऐप से होगी फास्ट बुकिंग

जिन लोगों को अक्सर ट्रेन से यात्रा करनी पड़ती है उनके फोन में RailOne या IRCTC एप्प मिलने की सम्भावना होती है। जहां IRCTC को लोग ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए काफी लम्बे समय से इतेमाल कर रहे हैं, वहीं Rail One में आपको टिकट बुकिंग के साथ ही रेलवे की अन्य सुविधाओं का लुत्फ उठाने का अवसर भी मिलता है। अब ऐसे में आप यह सोच रहे होंगे कि टिकट बुक करने के लिए कोनसे ऐप्प का इस्तेमाल करना चाहिए, तो फ़िक्र मत कीजिये हम आपकी इस उलझन का सुझाव अपने साथ लेकर आये हैं। आइए जानते हैं टिकट बुक करने के लिए कोनसा एप्प होगा सबसे कुशल।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

RailOne ऐप में मिलते हैं कई फीचर्स

Rail One को रेलवे का सुपर एप्प भी माना जाता है, यह एप्प एंड्राइड के साथ iOS पर भी उपलब्ध है। इसमें लॉग इन करने के पश्चात् यूज़र्स बहुत ही आसानी से सिर्फ चंद मिनटों में अपनी रिज़र्व टिकट, अनरिजर्व टिकट के साथ प्लेटफार्म टिकट भी बुक कर सकते हैं। जबकि देखा जाए तो IRCTC पर हमारे पास ऑनलाइन प्लेटफार्म टिकट बुकिंग का कोई विकल्प मौजूद नहीं होता। इसके अलावा भी अगर ध्यान दिया जाए तो Rail One ऐप में ट्रेन सर्च, PNR स्टेटस, कोच पोजिशन, फूड ऑर्डर और Rail Madad जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। यानी रेलवे से जुड़े कई काम एक ही ऐप से किए जा सकते हैं।

RailOne या IRCTC Rail Connect?

IRCTC Rail Connect मुख्य रूप से लोगों के बीच टिकट बुक करने के लिए प्रसिद्ध है, जबकि RailOne में यूज़र्स टिकट बुकिंग के साथ ही कई अन्य सेवाओं का भी फायदा उठा सकते हैं। इस लिहाज से अगर माना जाए तो RailOne की गिनती ऑल-इन-वन एप्प्स में होती है। अगर आपके स्मार्टफोन में RailOne पहले से ही मौजूद है, तो सिर्फ टिकट बुक करने के लिए IRCTC ऐप को रखने की कोई आवश्यकता नहीं है।

तत्काल टिकट के लिए कौन-सा ऐप रहेगा सबसे बेहतर?

तत्काल टिकट बुक करते समय स्पीड का होना बहुत ही ज़्यादा ज़रूरी होता है,या यूँ कह लें की तत्काल टिकट बुक करने के दौरान टिकट कन्फर्म होने की पूरी संभावना स्पीड पर निर्भर करती है क्योंकि टिकट विंडो खुलने के तुरंत बाद ही सारी सीट्स भरने लगती हैं। वहीं RailOne में आप मास्टर लिस्ट की मदद से अपनी जानकारी को पहले से ही सेव कर सकते हैं , जिससे बुकिंग के दौरान आपका समय बचेगा। हालांकि, यह सुविधा IRCTC Rail Connect में भी उपलब्ध है।

RailOne या IRCTC किस्में पेमेंट करना है आसान?

अगर आपने पहले कभी RailOne पर बुकिंग की है और आपके वॉलेट में कुछ पर्याप्त बैलेंस बचता है तो अगली बुकिंग की पेमेंट के लिए आपके पास वॉलेट से पेमेंट करने का विकल्प भी मौजूद है। वॉलेट में पहले से पर्याप्त बैलेंस मौजूद होने के कारण बुकिंग के दौरान पेमेंट स्टेप को जल्दी पूरा किया जा सकता है। यही वजह है कि तत्काल टिकट के लिए RailOne एक सुविधाजनक विकल्प साबित हो सकता है।

तो फोन में कौन-सा ऐप रखें?

अगर आपको सिर्फ ट्रेन टिकट बुक करना है तो IRCTC Rail Connect काफी है, लेकिन अगर आप टिकट बुकिंग के साथ अन्य सुविधाएं जैसे PNR चेक, ट्रेन सर्च, कोच पोजिशन, फूड ऑर्डर और दूसरी रेलवे सेवाएं एक ही एप्प में चाहते हैं, तो RailOne आपके लिए एक ज्यादा सुविधाजनक विकल्प साबित होगा। तत्काल टिकट के लिए दोनों ऐप इस्तेमाल किए जा सकते हैं, लेकिन पहले से पैसेंजर डिटेल्स सेव करने और तेज पेमेंट के लिए तैयारी रखना ज्यादा महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें: कहाँ अटका हुआ है पेंशन का पैसा..मोबाइल पर एक क्लिक में मिलेगी जानकारी! देखें एक एक स्टेप

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile