कहाँ अटका हुआ है पेंशन का पैसा..मोबाइल पर एक क्लिक में मिलेगी जानकारी! देखें एक एक स्टेप

HIGHLIGHTS

क्या आप भी पेंशन के पैसे को लेकर परेशान हैं?

जानकारी नहीं हैं कि पेंशन का पैसा कहाँ अटका हुआ है।

मोबाइल पर एक क्लिक में इसकी डिटेल्स मिलने वाली हैं।

कहाँ अटका हुआ है पेंशन का पैसा..मोबाइल पर एक क्लिक में मिलेगी जानकारी! देखें एक एक स्टेप

पेंशन धारकों के लिए एक समस्या आम है, कई बार उनका पैसा समय पर उनके अकाउंट में नहीं पहुंचा है, इसके बाद उन्हें इसकी जानकारी कहाँ मिलने वाली है कि आखिर पैसा कहाँ अटका है, यह भी जानकारी नहीं होती है। जब महीने में पेंशन नहीं मिलती है तो सभी के दिमाग में कई सवाल खड़े होने लगते हैं, लोग खासकर पेंशन धारक यह सोचने लगते हैं कि आखिर उनकी पेंशन का पैसा कहाँ अटक गया है। ऐसे में लोग बैंक की ओर निकल पड़ते हैं, जानकारी जुटाने का प्रयास करते हैं, थका देने वाली प्रोसेस को फॉलो करते हैं लेकिन इसके बाद भी अंत में हाथ कुछ नहीं आता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए CPAO यानि केन्द्रीय पेंशन लेखा कार्यालय ने Pensioners Service Portal की शुरुआत की है। इस पोर्टल की मदद स्ए आपको एक मिनट के अंदर ही यह जानकारी आपके फोन पर ही मिल जाने वाली है कि आपकी पेंशन का पैसा आखिर अटका कहाँ हुआ है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

पेंशनर्स पोर्टल का काम क्या है?

बहुत बार ऐसा देखने में आता है कि पेंशन धारकों को इस बारे में जानकारी मिलती ही नहीं है कि आखिर उनका PPO प्रोसेस हुआ भी है या नहीं। हर महीने पेंशन के तौर पर मिलने या रिलीज होने वाली पेंशन को इसी नाम से जाना जाता है। सही और सटीक जानकारी न होने के कारण पेंशन धारकों को बार बार बैंक के चक्कर काटने पड़ते हैं। हालांकि, इस नए पोर्टल की मदद से इस समस्या के समाधान का प्रयास किया गया है। आप अपने फोन पर आसानी से पेंशन से जुड़ी सभी जानकारी और उसका स्टेटस जांच सकते हैं। आज हम आपको इसे ही जाँचने की प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं।

पेंशन से जुड़ी सभी समस्याओं का हाल इस पोर्टल पर

अभी हम आपको यह नहीं बताने वाले हैं कि पेंशन के स्टेटस को आप कैसे जांच सकते हैं, हम इसके पहले आपको यह बताने वाले हैं कि पोर्टल पर आपको पेंशन से जुड़ी सभी डिटेल्स का डिजिटल वर्जन मिलन एवल है। यानि आपकी पेंशन की सभी डिटेल्स डिजिटल तौर पर इस पोर्टल पर मौजूद हैं। इस पोर्टल पर रियल-टाइम में पेंशन का रियल-टाइम स्टेटस जांचा जा सकता है। इतना ही नहीं, पोर्टल पर आपको आधिकारिक आदेश, किसी भी प्रकार के बदलाव और जरूरी डॉक्युमेंट्स भी इस पोर्टल पर मिलने वाले हैं, यहाँ से आप इन्हें डाउनलोड भी कर सकते हैं।

कैसे चेक कर सकते हैं पेंशन का स्टेटस?

  • अगर आप भी पेंशन धारक हैं तो आप बड़ी ही आसानी से पेंशन के स्टेट्स को अपने मोबाइल पर ही मिनटों में चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल और केवल CPAO यानि Pensioners Service Portal पर जाना होगा।
  • आप इस पोर्टल पर अपने PPO नंबर के साथ साथ अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन कर सकते हैं।
  • सभी डिटेल्स दर्ज करने के बाद आपको प्रोफाइल डैशबोर्ड पर जाना होगा।
  • यहाँ आपको पेंशन स्टेटस चेक करने का ऑप्शन मिलने वाला है।
  • अगर आपको यही स्टेटस चेक करना है तो आप ऐसा ही करके इन्हीं स्टेप्स को फॉलो करके पेंशन का स्टेटस जांच सकते हैं।
  • यहीं से रसीद को भी डाउनलोड किया जा सकता है।

अगर आप अब यह जानना चाहते हैं कि आपकी पेंशन इस समय अगर आपके पास तक नहीं पहुंची है तो यह कहाँ पर अटकी हुई है। एक मिनट से भी कम में आप इस स्टेटस की जांच कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: फ्रिज की कूलिंग के लिए गैस या कंप्रेसर नहीं..ये हो सकती है दिक्कत, 10 रुपये का नोट दूर करेगा टेंशन

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile