थिएटर में हुआ था बुरा हाल, ओटीटी पर आते ही इस फिल्म में रातों रात मचाया ने ग़दर, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

HIGHLIGHTS

सरदार 2 बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।

थिएटर रिलीज़ के 21 दिनों बाद सरदार 2, 1 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज़ हुई थी।

सरदार 2 प्राइम वीडियो पर अब नंबर 1 ट्रेंड कर रही है।

थिएटर में हुआ था बुरा हाल, ओटीटी पर आते ही इस फिल्म में रातों रात मचाया ने ग़दर, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

साल के पिछले महीने में रिलीज़ हुई यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज़ होने के 21 दिनों बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ चुकी है। फ़िलहाल ये मूवी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस दौरान इस मूवी ने पूरे ओटीटी को हिला रखा है। प्राइम वीडियो पर आते ही ये मूवी नंबर 1 ट्रेंड करने लगी है और दर्शकों की पहली पसंद बन चुकी है। आइये इस मूवी की कहानी और इसके दमदार प्लाट ट्विस्ट के बारे में कुछ बातें जानते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

जैसा कि हम सभी जानते हैं की साउथ की पॉपुलर मूवी ‘सरदार 2’ इस साल 10 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी, हालांकि थिएटर्स में इस मूवी का सिक्का नहीं जम पाया और ये मूवी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हो चुकी थी। 1 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर आने के बाद कुछ ही दिनों में ये फिल्म नंबर 1 पर पहुंच गई है। यानी ये फिल्म प्प्राइम वीडियो की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप कर रही है। ये फिल्म ओटीटी पर तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। अगर आप इस फिल्म को थिएटर में देलखने से चूक गए तो अब आप इसे घर बैठे प्राइम वीडियो पर एन्जॉय कर सकते हैं।

फिल्म की स्टारकास्ट

इस तमिल एक्शन थ्रिलर का निर्देशन पीएस मित्रन ने किया है। मूवी में कार्थी ने डबल रोल प्ले किया है, वहीं एसजे सूर्या, मालविका मोहनन, आशिका रंगनाथ, राजिशा विजयन और मुनीशकांत भी अहम रोल में है।

क्या है कहानी?

पी.एस. मित्रन द्वारा निर्देशित ‘सरदार 2’ एक तमिल स्पाई-एक्शन साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म है। कहानी में कार्थी एक बार फिर दोहरी भूमिकाओं—दिग्गज रॉ एजेंट ‘सरदार’ (चंद्र बोस) और उनके बेटे इंस्पेक्टर ‘विजय प्रकाश’ के रूप में नजर आते हैं, जो इस बार ‘ब्लैक डैगर’ (एस. जे. सूर्या) नामक एक क्रूर विलेन और जैविक हथियार (एंटीबायोटिक दवाओं के दुरुपयोग) के खतरे से लड़ते हैं। फिल्म सरदार 2 ‘सरदार’ का सीक्वल है, सरदार 2022 में रिलीज़ हुई थी। ये मूवी स्पाई-थ्रिलर फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ाती है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर लक्ष्मण कुमार और ईशान सक्सेना हैं। इस मूवी को IMDb 5.6 रेटिंग्स मिली हैं।

यह भी पढ़ें: Mirzapur The Movie कब या रही OTT पर! Prime Video पर रिलीज की क्या है डेट



Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile