Mirzapur The Movie OTT पर कब आएगी? Prime Video पर रिलीज की क्या है संभावित डेट
Mirzapur: The Movie OTT पर कब आएगी?
रिपोर्ट्स के अनुसार, Amazon Prime Video पर फिल्म 16 से 30 अक्टूबर 2026 के बीच आ सकती है।
Mirzapur: The Movie की कहानी, कास्ट और अन्य डिटेल्स।
Mirzapur: The Movie बड़े पर्दे पर अपना दमखम दिखा चुकी है। इसकी कमाई को देखकर लगता है कि लोगों ने इसे बेहद ही ज्यादा पसंद किया है। हालांकि, इस समय OTT के दर्शक अलग हो चुके हैं, उन्हें रुपहले पर्दे पर नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर अपने घर में बैठकर ही फिल्म और कोई शो देखना भाता है। ऐसे में, अगर आपने भी थिएटर में टिकट नहीं कटाया, लेकिन अगर आप OTT पर मिर्जापुर फिल्म को देखना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर आ रही हा। मिर्जापुर की दुनिया जल्द आपके घर की स्क्रीन पर आने वाली हा। असल में, बड़े पर्दे पर आने के बाद और दमदार कमाई करने के बाद अब Mirzapur: The Movie की OTT रिलीज को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है, ऐसा भी कह सकते हैं कि इसकी रिलीज को लेकर काफी कुछ इंटरनेट पर चल रहा है। आज हम यह जानने का प्रयास करने वाले हैं कि आखिर Mirzapur: The Movie OTT पर स्ट्रीमिंग के लिए कब आ रही है।
SurveyMirzapur: The Movie OTT Release Date क्या हो सकती है?
इंटरनेट पर कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि फिल्म Amazon Prime Video पर 16 से 30 अक्टूबर 2026 के बीच स्ट्रीमिंग के लिए आ सकती है। ध्यान रहे, मेकर्स या Amazon Prime Video ने अभी तक कोई आधिकारिक रिलीज डेट नहीं दी है। लेकिन इस समय इस फिल्म को लेकर इंटरनेट पर एक अलग ही बज़ बना हुआ है। अभी जब आधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है, ऐसे में हो सकता है कि Mirzapur: The Movie को किसी और दिन रिलीज किया जाए।
थिएटर में कितनी कमाई की है Mirzapur: The Movie ने?
बहुत सी मीडिया रिपोर्ट्स ऐसा कहती हैं कि फिल्म को लगभग लगभग 80 से 90 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। ओपनिंग डे पर इसने भारत में लगभग 24.47 से 24.75 करोड़ रुपये नेट कमाई की थी, और इसके बाद हफ्ते का नेट कलेक्शन करीब 148.45 करोड़ रुपये रहा है। अब इसे देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि कंपनी ने ताबड़तोड़ कमाई की है। हालांकि, यह आंकड़ा भी आधिकारिक नहीं है।
Mirzapur: The Movie की कहानी क्या है?
अगर आप फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि फिल्म को पहले सीजन से ही शुरू किया गया है। फिल्म एक ऐसा पावर स्ट्रगल दिखाती है जो ओरिजिनल सीरीज में नहीं दिखाया गया था। कालीन भैया मिर्जापुर के क्राइम साम्राज्य पर पकड़ बनाए हुए हैं। गुड्डू और बबलू अपना अवैध धंधा खड़ा करने में लगे हैं, जबकि मुन्ना अपने पिता की उम्मीदों पर खरा उतरने के दबाव से जूझ रहा है। कहानी में एक नया चेहरा भी जोड़ा गया है जो जैसलमेर का बाहरी शख्स बब्बन बबुआ है, जो चोरी की ड्रग्स की खेप लेकर फिल्म में आता है।
Mirzapur: The Movie की कास्ट और क्रू
फिल्म में आपको वेब सीरीज वाले ही सभी किरदार देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, कुछ नए चेहरों को भी जोड़ा गया है। मूवी में पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित) और दिव्येंदु (मुन्ना त्रिपाठी) के साथ जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, प्रमोद पाठक, अनंगशा बिस्वास, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी, हर्षिता गौर, सोनल चौहान, शुभ्रज्योति बारात और शाजी चौधरी नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे! क्या इस बार खुल जाएगा सालों पहले दफ़्न हुआ राज़? इस दिन देखें
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
