Panchayat Season 5 Trailer: नए प्रधान की एंट्री से फुलेरा में मचा बवाल, इस दिन Prime Video पर आएगी सीरीज

Amazon Prime Video ने अपनी लोकप्रिय कॉमेडी-ड्रामा सीरीज Panchayat के पांचवें सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। भारत के प्रमुख ओरिजिनल कंटेंट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आने वाली इस सीरीज के नए सीजन में एक बार फिर फुलेरा गांव की राजनीति, रिश्तों और मजेदार किस्सों का तड़का देखने को मिलेगा। इस बार गांव में सत्ता बदल चुकी है और प्रधान की कुर्सी को लेकर कहानी में नए ट्विस्ट आने वाले हैं। ट्रेलर से साफ है कि दर्शकों को हंसी-मजाक के साथ इमोशनल मोमेंट्स और ग्रामीण जीवन की दिलचस्प घटनाएं भी देखने को मिलेंगी।
Panchayat Season 5 का ट्रेलर
kranti devi ki chaal aur phulera ka naya haal, ab sab badlega 🏠 #PanchayatOnPrime, New Season, Dec 3 @TheViralFever @ArunabhKumar @StephenPoppins @chandan_txt @vijaykoshy @metaltoothpk @Farjigulzar #RaghubirYadav @Neenagupta001 @malikfeb @chandanroy77 @Sanvikka @Durgesh81091370 @SunitaRajwar @ashok_pathak3 #BullooKumar
— prime video IN (@PrimeVideoIN) November 23, 2026
पंचायत के पांचवें सीजन का ट्रेलर फुलेरा गांव में बदले राजनीतिक हालात के साथ आगे बढ़ता है। प्रधान की कुर्सी अब नए व्यक्ति के पास है, लेकिन गांव की समस्याएं और आपसी खींचतान पहले की तरह जारी हैं। पूर्व प्रधानजी यानी रघुबीर यादव को अब सत्ता से दूर रहने की आदत डालनी पड़ रही है। वहीं, सचिव जी के सामने भी कई तरह की उलझनें हैं। वह अपने करियर और निजी सपनों के साथ दोस्तों और गांव की बदलती राजनीति के बीच तालमेल बैठाने की कोशिश करते दिखाई देंगे।
इस बार कहानी में सचिव जी और रिंकी के रिश्ते को भी नया मोड़ मिलने वाला है। दोनों की प्रेम कहानी किस दिशा में आगे बढ़ेगी, यह देखना दिलचस्प होगा। उधर फुलेरा के नए प्रधानपति के सामने भी अपनी काबिलियत साबित करने की चुनौती है। उन्हें यह दिखाना होगा कि वह गांव की जिम्मेदारियों को संभालने के लिए कितने तैयार हैं।
पुराने किरदारों की वापसी, सत्ता की नई खींचतान और रिश्तों में आने वाले बदलावों के साथ सीजन 5 में फुलेरा की कहानी आगे बढ़ेगी। ट्रेलर के बाद अब दर्शकों को यह जानने का इंतजार है कि सचिव जी को उनका प्यार मिलेगा या नहीं और गांव की राजनीति में आगे कौन-से नए मोड़ आएंगे।
Panchayat Season 5 की कास्ट और क्रू
सीरीज के पांचवें सीजन का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। इस शो को दीपक कुमार मिश्रा, चंदन कुमार और अरुणाभ कुमार ने मिलकर तैयार किया है, जबकि इसकी स्क्रिप्ट चंदन कुमार ने लिखी है। सीरीज के निर्माण की जिम्मेदारी द वायरल फीवर (TVF) ने संभाली है।
कलाकारों की बात करें तो नए सीजन में भी पिछली किस्तों के कई लोकप्रिय चेहरे अपनी भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसकी स्टार कास्ट में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैजल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक शामिल हैं।
कब और कहां रिलीज होगा Panchayat Season 5?
'पंचायत 5' की रिलीज डेट का खुलासा मेकर्स पहले ही कर चुके हैं। अब ट्रेलर सामने आने के बाद सीरीज को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। यह कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 3 दिसंबर, 2026 को स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। दर्शक इसे भारत समेत दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में एक्सक्लूसिव तौर पर प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile