Digit.in

Drishyam 3 OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, अब ऑनलाइन आ रही अजय देवगन की फिल्म, जानें कब-कहां देखें

Drishyam 3 OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, अब ऑनलाइन आ रही अजय देवगन की फिल्म, जानें कब-कहां देखें

अजय देवगन स्टारर फिल्म Drishyam: The Conclusion ने सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ने पहले ही दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ दमदार शुरुआत की थी। वहीं, पहले सप्ताह में इसका कलेक्शन 245.50 करोड़ रुपये नेट तक पहुंच गया था।

Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के 50वें दिन तक फिल्म ने भारत में करीब 380.95 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया। इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 456.06 करोड़ रुपये रहा। वहीं, विदेशों से फिल्म ने अनुमानित 133.20 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 589.26 करोड़ रुपये हो गया। बॉक्स ऑफिस पर इस प्रदर्शन के आधार पर फिल्म को ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया।

इस दिन OTT पर आएगी फिल्म

जिन दर्शकों ने 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' को सिनेमाघरों में नहीं देखा है, उनके लिए अब इसे घर बैठे देखने का मौका मिलने वाला है। फिल्म 27 नवंबर को Netflix पर अपना डिजिटल प्रीमियर करेगी। यानी दर्शक इस तारीख से OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्म का आनंद ले सकेंगे।

फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आ रहे हैं। विजय एक केबल ऑपरेटर है, जो अपनी बेटी के एक अपराध में उलझने के बाद परिवार को बचाने के लिए हर संभव कोशिश करता है। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे वह जांच एजेंसियों से एक कदम आगे रहने की कोशिश करता है। इस दौरान उसके सामने हालात लगातार पेचीदा होते जाते हैं और उसे अपने परिवार की सुरक्षा के लिए कई मुश्किल चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

फिल्म की स्टार कास्ट

'दृश्यम' फ्रेंचाइजी के कई पुराने कलाकार इस फिल्म में भी अपने किरदारों के साथ लौटे हैं। इनमें तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव शामिल हैं। इनके अलावा जयदीप अहलावत भी फिल्म का हिस्सा हैं। वह इसमें क्राइम ब्रांच अधिकारी राजवीर सिंह तोमर की भूमिका निभा रहे हैं, जो मामले की जांच करता है। वहीं, प्रकाश राज फिल्म में एक वकील के किरदार में दिखाई देते हैं।

मलयालम वर्जन से अलग है तीसरा भाग

'दृश्यम' की हिंदी फ्रेंचाइजी इसी नाम की मलयालम फिल्म पर आधारित है, जिसमें मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हिंदी में इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन दिवंगत निशिकांत कामत ने किया था। इसके बाद साल 2022 में 'दृश्यम 2' रिलीज हुई, जिसमें अजय देवगन ने एक बार फिर विजय सालगांवकर का किरदार निभाया।

हालांकि, फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त को मलयालम वर्जन से अलग अंदाज में पेश करने के लिए इसकी कहानी को पूरी तरह से दोबारा लिखा गया। इसे एक अलग नजरिए से तैयार किया गया था। फिल्म के हिंदी वर्जन को मलयालम दर्शकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली और उन्हें इसका हिंदी वर्जन ज्यादा पसंद आया।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles